✕

होम / B टाउन / एक आइटम नंबर के लिए मोटी रकम चार्ज करती है ये हसीना, हर साल बढ़ रही नेट वर्थ

एक आइटम नंबर के लिए मोटी रकम चार्ज करती है ये हसीना, हर साल बढ़ रही नेट वर्थ

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नेट वर्थ साल 2021 में 73 करोड़ थी, जो साल 2022 में बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा हैं. उनके फैशन सेंस और डांस करने के स्टाइल को बहुत पसंद किया जाता है. 48 साल की उम्र में भी वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती हैं और साथ ही वह योग भी करती हैं. मलाइका अरोड़ा फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं लेकिन उनकी नेट वर्थ बढ़ती जा रही है.

आइटम नंबर के लिए मोटी फीस लेती हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले दो सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. कमाई के मामले में भी वह आगे हैं. Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका एक आइटम नंबर के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. कई एक्ट्रेस तो इतनी फीस फिल्म में काम करने के लिए लेती हैं लेकिन मलाइका कुछ मिनट के आइटम सॉन्ग से ही इतनी कमाई कर लेती हैं.

27 करोड़ बढ़ गई नेट वर्थ
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नेट वर्थ साल 2021 में 73 करोड़ थी जो साल 2022 में बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गई है. वह कई रिएलिटी शोज को जज कर चुकी हैं जिसमें 'नच बलिए', 'जरा नच के दिखा', 'झलक दिखलाजा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' और 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका ऐसे शोज के एपिसोड के लिए 8 से 9 लाख रुपये लेती हैं. 

चर्चा में रहे ये आइटम नंबर
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई ब्रैंड्स को एंडोर्स करती हैं जिससे वह मोटी कमाई करती हैं. मालूम हो कि मलाइका 'छैय्या छैय्या', 'रंगीलो मारो ढोलना', 'माही वे', 'काल धमाल', 'मुन्नी बदनाम हुई', 'अनारकली डिस्को चली', 'पांडे जी' जैसे आइटम नंबर पर अपने किलर डांस मूव्स से फैंस के दिलों को जीत चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago