✕

होम / B टाउन / मुंबई में अपार्टमेंट, करोड़ों की लग्जरी कारें; इतनी संपत्ति के मालिक हैं कार्तिक आर्यन

मुंबई में अपार्टमेंट, करोड़ों की लग्जरी कारें; इतनी संपत्ति के मालिक हैं कार्तिक आर्यन

कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन बहुत आगे हैं. वह करोड़ों रुपये की कारों की मालिक हैं और मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी एक्टिंग के दम पर सक्सेसफुल एक्टर का खिताब हासिल कर लिया है. इन दिनों उनकी फिल्म 'भूल भूलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. जिस रफ्तार से ये मूवी कमाई कर रही है, उससे साफ है कि ये बहुत जल्द 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. कार्तिक आर्यन कमाई के मामले में भी बहुत आगे हैं. वह करोड़ों रुपये की कारों की मालिक हैं और मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं.

कार्तिक आर्यन का आलीशान अपार्टमेंट
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुंबई के वर्सोवा में फैमिली के साथ अपने आलीशान अपार्टमेंट रहते हैं. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने कुछ साल पहले उसी अपार्टमेंट को खरीद लिया है, जिसमें कभी वह रेंट देकर रहा करते थे. Housing.com के अनुसार, इस अपार्टमेंट को उन्होंने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा है.

 लग्जरी कारों का कलेक्शन
एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने पिछले साल अप्रैल में Lamborghini Urus Capsule लग्जरी कार खरीदी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है. कार्तिक के पास 85 लाख रुपये की BMW 5 Series 520D कार है. साल 2020 में कार्तिक ने अपनी मां माला तिवारी को Mini Cooper S Convertible कार गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत इंडिया में 39 लाख रुपये है. वहीं, उनके पास 1.64 करोड़ रुपये की Porsche 718 Boxster कार भी है जिसमें वह अक्सर घूमते हुए नजर आते हैं.

फीस और नेट वर्थ
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सफलता के बाद अपनी फीस में इजाफा कर दिया है. न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने फिल्म 'शहजादा' के लिए 21 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं, उनकी नेट वर्थ 5.2 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ रुपये है. वह सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago