✕

होम / B टाउन / करोड़ों की नेट वर्थ,फिल्म के लिए लेती हैं मोटी फीस; कमाई में सैफ से कम नहीं हैं करीना कपूर

करोड़ों की नेट वर्थ,फिल्म के लिए लेती हैं मोटी फीस; कमाई में सैफ से कम नहीं हैं करीना कपूर

करीना कपूर दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, लेकिन लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पटौदी खान की बेगम यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor) पिछले 22 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. करीना कमाई के मामले में पति सैफ अली खान से कम नहीं हैं. वह दो दशक में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं करीना
करीना कपूर (Kareena Kapoor) दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, लेकिन लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं. इन दिनों वह 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं. Zoom Tv की रिपोर्ट के अनुसाार, करीना कपूर की नेट वर्थ 440 करोड़ रुपये है. वह कई घरों और लग्जरी कारों की मालकिन हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं.

साल में कमाती हैं इतने करोड़ रुपये
एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक महीने में लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं. इस तरह उनकी सलाना आय 12 करोड़ रुपये है. करीना कपूर बांद्रा के 4बीएचके अपार्टमेंट में पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ रहती हैं. इस घर की कीमत लगभग 55 करोड़ रुपये है, जो उनके पुराने घर के बिल्कुल पास है. बताया जाता है कि करीना और सैफ का स्विट्जरलैंड में भी एक घर है, जहां पर दोनों अक्सर वेकेशन एंजॉय करने के लिए जाते रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ और करीना का ये घर 33 करोड़ रुपये का है.

लग्जरी कारों की शौकीन हैं करीना
करीना कपूर (Kareena Kapoor) कई कीमती कारों की मालकिन हैं जिसमें 1.40 करोड़ की Mercedez Benz S-Class, 2.32 करोड़ की Lexus LX 470 है. इसके अलावा उनके पास Audi Q7, Range Rover Sport SUV जैसी कारें भी हैं. मालूम हो कि कि करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ नजर आएगी. इससे पहले दोनों सितारे 'तलाश' और 'थ्री इडियट्स' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago