✕

होम / B टाउन / मुंबई में शानदार अपार्टमेंट, लग्जरी कार कलेक्शन; करण जौहर ने बना ली करोड़ों की संपत्ति

मुंबई में शानदार अपार्टमेंट, लग्जरी कार कलेक्शन; करण जौहर ने बना ली करोड़ों की संपत्ति

करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर प्रोड्यूसर्स में शुमार हैं. उनकी नेट वर्थ सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड के सबसे फेमस प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन और प्रोड्यूस किया है. करण जौहर बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसमें वह अपने लग्जरी घर की झलक दिखा चुके हैं. 50 साल के करण जौहर करोड़ों की कमाई करते हैं और उनकी नेट वर्थ सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

इतने करोड़ की है नेट वर्थ
scoopwhoop ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि करण जौहर (Karan Johar) की नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपये है. Architectural Digest के अनुसार, करण जौहर का मुंबई के कार्टर रोड बांद्रा में डुप्लेक्स है. इस घर का इंटीरियर इंडिया के बेस्ट इंटीरियर डिजाइनर्स ने तैयार किया है, जिसमें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनका ये घर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. 

शानदार है ऑफिस एरिया 
करण जौहर (Karan Johar) ने साल 2015 में अपने ऑफिस को खार से अंधेरी में शिफ्ट कर लिया था. इस ऑफिस का रिसेप्शन एरिया 1700 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. वहीं, करण जौहर का ऑफिस स्पेस एरिया 650 स्क्वायर फीट में है. इसके अलावा ऑफिस में सीटिंग लॉन्ज, वर्कप्लेस एरिया, सोफा और चेयर की व्यवस्था है. इस ऑफिस में 18 सीटर बेडरूम और कैफेटेरिया भी है जिसमें लगभग 150 लोग एक साथ बैठ सकते हैं.

करोड़ों की कारों में करते हैं सफर
पिछले साल करण जौहर (Karan Johar) ने Silver Luxury Sedan खरीदा था. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार की कीमत 1.56 करोड़ रुपये है. इसके अलावा करण के पास Mercedes Maybach S3500 है, जो 2 करोड़ रुपये की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर एक फिल्म के डायरेक्शन के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago