✕

होम / B टाउन / इस फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, स्टार्स की कास्टिंग में खर्च कर दिया आधा बजट

इस फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, स्टार्स की कास्टिंग में खर्च कर दिया आधा बजट

'विक्रम' (Vikram) का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है. वहीं, इस फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) ने लीड रोल निभाने के साथ ही इसे प्रोड्यूस भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्रम' (Vikram) इन दिनों चर्चा में है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसमें कमल हासन (Kamal Haasan), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और साउथ के अन्य सितारों ने काम किया है, लेकिन हैरानी वाली बात तो ये है कि मेकर्स ने फिल्म के बजट का आधा हिस्सा तो स्टार की कास्टिंग में ही खर्च कर दिया.

आधा बजट तो कास्टिंग में कर दिया खाली
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'विक्रम' (Vikram) का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है. वहीं, इस फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) ने लीड रोल निभाने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है. उनके प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले इस मूवी का निर्माण किया गया है. इस मूवी के लिए सबसे सबसे ज्यादा फीस कमल हासन ने वसूली है. उन्होंने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

जानें इन सितारों की फीस
'विक्रम' (Vikram) फिल्म में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने विलेन की भूमिका निभाई है और उन्होंने अपने रोल के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस ली है. फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं फहाद फासिल (Fahadh Faasil)  ने अमर का किरदार निभाने के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. 

डायरेक्टर ने वसूले इतने करोड़
Maanagaram, Kaithi और Master जैसी सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले लोकेश कगनराज (Lokesh Kanagaraj) ने निर्देशन के लिए 8 करोड़ रुपये वसूले हैं. हालांकि, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) ने भी इस फिल्म में काम किया है वो रोलेक्स के किरदार में नजर आए जिसके लिए उन्होंने एक रुपया भी नहीं लिया है. इस तरह देखा जाए तो फिल्म के लीड स्टार्स में ही मेकर्स ने लगभग 64 करोड़ रुपये खर्च दिए. बताते चलें कि कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago