✕

होम / B टाउन / कमल हसन की गाड़ियों का कलेक्शन और उनका नेट वर्थ सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

कमल हसन की गाड़ियों का कलेक्शन और उनका नेट वर्थ सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

सुपस्टार कमल हासन की नई फिल्म 'विक्रम' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सुपस्टार कमल हासन की नई फिल्म 'विक्रम' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी की कमाई के आंकड़ों ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. कमल हासन साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया जो सुपरहिट साबित हुई. 67 साल के हो चुके कमल हासन कमाई के मामले में भी वह काफी आगे हैं. देश-विदेश में उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है.

131 करोड़ की है प्रॉपर्टी
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन ने कुछ समय पहले सरकार को बताया था कि उनकी 131 रुपये करोड़ की प्रॉपर्टी (अचल संपत्ति) है, जिसमें 17 करोड़ की कृषि भूमि भी शामिल है. प्रॉपर्टी के मामले में कमल हासन का पोर्टफोलियो काफी मजबूत है.  चेन्नई में उनके दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत लगभग 19.5 करोड़ रुपये है. चेन्ने में उनकी पूरी प्रॉपर्टी (कॉमर्शियल और रियल स्टेट) सहित 92.5 करोड़ रुपये की है.

विदेश में भी है घर
इंडिया के अलावा कमल हासन की विदेश में भी प्रॉपर्टी है जो उनके नाम पर रजिस्टर्ड है. The News Minute की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लंदन में एक घर खरीदा है जो 2.5 करोड़ रुपये का है. वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ लंदन वाले घर में टाइम स्पेंड करने के लिए जाते रहते हैं.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
कमल हासन लग्जरी कारों के शौकीन हैं जिसमें BMW 730LD और Lexus Lx 570 शामिल है. इन कारों की टोटल वैल्यू 3.69 करोड़ रुपये है. कमल हासन ने सरकार को अपनी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनका नेट वर्थ 177 करोड़ रुपये है. मालूम हो कि एक्टर की हिंदी फिल्मों में 'चाची 420', 'एक-दूजे के लिए', 'राज तिलक' और 'सागर' शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago