✕

होम / B टाउन / आज के समय में रिलीज होती 'फना', तो बॉक्स ऑफिस पर करती 200 करोड़ की कमाई; जानें कैसे

आज के समय में रिलीज होती 'फना', तो बॉक्स ऑफिस पर करती 200 करोड़ की कमाई; जानें कैसे

आमिर और काजोल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. उस वक्त फिल्म ने 51.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड सितारों में से एक हैं. वह अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान फूंक देते हैं. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साल 2006 में आमिर खान की फिल्म 'फना' (Fanaa) रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने काजोल के साथ काम किया था.

गुजरात में बैन हुई थी फिल्म
आमिर (Aamir Khan) और काजोल (Kajol) की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. उस वक्त फिल्म ने 51.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, उस समय गुजरात में इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया गया था. अगर उस राज्य में ये फिल्म रिलीज हुई होती, तो इसका कलेक्शन 60 करोड़ या फिर उससे भी ज्यादा चला जाता है. 'फना' फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली का कहना है कि अगर ये फिल्म इस वक्त रिलीज होती, तो आराम से 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेती. 

200 करोड़ की कमाई करती 'फना'
फिल्म 'फना' (Fanaa) की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी आमिर (Aamir Khan) और काजोल (Kajol) के किरदार लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म फना के डायरेक्टर कुणाल कोहली (Kunal Kohli) ने बताया, उन दिनों 50 करोड़ की कमाई आज के 200 करोड़ से भी ज्यादा है. उस समय टिकट की कीमत आज के मुकाबले में एक तिहाई या एक चौथाई हुआ करती थी. 

कम होनी चाहिए टिकट की कीमत
कुणाल कोहली (Kunal Kohli) ने आगे बताया, 'उस समय सबसे महंगी टिकट मात्र 150 रुपये की थी. अभी तो 1200 रुपये से टिकट की कीमत शुरू होती है, तो ये कहते हैं कि 300 करोड़ मार रहे हैं.' उनका कहना है कि टिकट की कीमत कम होनी चाहिए. एक लड़का अगर अपनी गर्लफ्रेंड को मूवी डेट पर ले जाना चाहता है, तो उसे सोचना पड़ता है क्योंकि गर्लफ्रेंड के लिए जींस-टॉप खरीदकर गिफ्ट देना और फिर उसे डिनर डेट पर ले जाना, मूवी दिखाने से सस्ता पड़ता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago