✕

होम / B टाउन / गोविंदा ने जिस फिल्म को ठुकरा दिया था, उसने कर ली रिकॉर्डतोड़ कमाई

गोविंदा ने जिस फिल्म को ठुकरा दिया था, उसने कर ली रिकॉर्डतोड़ कमाई

मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) अपनी नई फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) को लेकर चर्चा में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) अपनी नई फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस मूवी का टीजर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म से एक बॉलीवुड स्टार फिर सुर्खियों में आ गया है. हम बात कर रहे हैं गोविंदा (Govinda) की. अब आप सोच रहे हैं कि अवतार से गोविंदा का क्या कनेक्शन है, तो आइए हम आपको पूरा मामला समझाते हैं.

गोविंदा को ऑफर हुई थी 'अवतार'
दरअसल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) 'अवतार'  (Avatar) फिल्म का सीक्वल है जो साल 2009 में रिलीज हुई थी. गोविंदा ने साल 2019 में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें 'अवतार' फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इसमें काम करने से मना कर दिया. मालूम हो कि इस फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. इसमें
Sam Worthington ने लीड रोल निभाया था. वहीं गोविंदा का कहना है कि Sam Worthington का रोल पहले उन्हें मिला था.

'मैंने दिया था अवतार टाइटल'
इंडिया टीवी के एक प्रोग्राम में गोविंदा (Govinda) ने बताया कि उन्होंने ही इस फिल्म का टाइटल 'अवतार' दिया था. शो में गोविंदा ने बताया था कि, 'अवतार टाइटल मैंने ही दिया था. मैंने ये भी कह दिया था कि ये फिल्म बहुत चलने वाली है लेकिन ये 7 साल में कम्प्लीट नहीं हो पाएगी'.

इस वजह से फिल्म को किया मना
गोविंदा (Govinda) ने बताया, मैंने उनसे कहा कि फिल्म का हीरो अपंग है. मैंने ये नहीं कर पाऊंगा. ये संभव नहीं है. मैं जिस तरह का आदमी हूं और आप मुझसे 410 दिन शूटिंग के लिए चाहते हैं. मैं आयुर्वेद और पतंजलि जैसी चीजें करता हूं और आप मेरी बॉडी में कलर लगाओगे. मैंने साफ कह दिया कि ये मुझसे नहीं हो पाएगा, लेकिन हां, मैंने ये कहा था कि ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी. मालूम हो कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) की पूरी शूटिंग पानी में हुई है. ये फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago