✕

होम / B टाउन / गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर फार्महाउस तक, करोड़ों में है सलमान खान की इन प्रॉपर्टी की कीमत

गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर फार्महाउस तक, करोड़ों में है सलमान खान की इन प्रॉपर्टी की कीमत

सलमान खान (Salman Khan) पिछले कई सालों से पैरेंट्स के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. हालांकि, ये दिखने में छोटा है लेकिन इसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने शोहरत के साथ दौलत भी खूब कमाई है. वह फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. साथ ही पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी तैयार कर ली है. आज हम आपको सलमान खान की उन प्रॉपर्टीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद कीमती हैं.

गैलेक्सी अपार्टमेंट
सलमान खान (Salman Khan) पिछले कई सालों से पैरेंट्स के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं. हालांकि, ये दिखने में छोटा है, लेकिन इसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. Spotboye ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है.

फार्महाउस
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) वेकेशन मनाने के लिए विदेशों में नहीं बल्कि अपने पनवेल स्थित फार्महाउस जाते हैं. उन्हें किसी भी तरह पार्टी होस्ट करनी होती है, तो वह फार्महाउस में ही करते हैं. उनका ये फार्महाउस मुंबई से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है जिसमें जिम, पूल और अन्य तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. 150 एकड़ में फैले इस फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये है.

गोराई बीच हाउस
Bollywoodlife के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) का धारावी में गोराई में एक बीच हाउस भी है, जो स्विमिंग पूल, जिम और मूवी थियेटर जैसी सुविधाओं से लैस हैं. उन्होंने इस घर को अपने बर्थडे पर खरीदा था. लगभग 100 एकड़ में फैले इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये है. सलमान खान बांद्रा में 4बीएचके फ्लैट के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है.

दुबई में घर
सलमान खान (Salman Khan) ने विदेश में भी एक घर खरीद रखा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का भी दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक घर है. वह जब भी दुबई जाते हैं तो उसी घर में रहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago