✕

होम / B टाउन / लग्जरी कार कलेक्शन से लेकर शानदार घर, करोड़ों की मालकिन हैं 'टीवी की क्वीन'

लग्जरी कार कलेक्शन से लेकर शानदार घर, करोड़ों की मालकिन हैं 'टीवी की क्वीन'

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी की क्वीन कहा जाता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी की क्वीन कहा जाता है. उन्होंने पिछले कई सालों में टीवी इंडस्ट्री में कई चेहरों को ना सिर्फ लॉन्च किया बल्कि कई हिट शोज का निर्माण कर फेमस हो गईं. अब एकता कपूर टीवी शोज के साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी उतर गई हैं और करोड़ों की कमाई कर रही हैं.

करोड़ों रुपये की है नेट वर्थ
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के प्रोडक्शन हाउस का नाम बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड (Balaji Telefilms Ltd) है जिसके अंडर में वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी',  'कहानी घर-घर की', 'कहीं किसी रोज', 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शोज बना चुकी हैं जो हिट साबित हुए. एकता कपूर ने पिछले कई सालों में करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर की नेट वर्थ लगभग 95 करोड़ रुपये है और वह हर महीने एक करोड़ रुपये की कमाई करती हैं.

लग्जरी घर की मालकिन हैं एकता कपूर
koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पॉश एरिया में एकता कपूर (Ekta Kapoor) का लग्जीरियस घर है जिसे उन्होंने साल 2012 में खरीदा था. इस घर की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है. मुबई में ही नहीं बल्कि कई शहरों में उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टीज हैं.

लग्जरी कार कलेक्शन
एकता कपूर (Ekta Kapoor) लग्जरी कारों की शौकीन हैं और उनके कलेक्शन में एक से एक कारें हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के पास Jaguar F Pace है जो Rs 70 लाख रुपये की है. इसके अलावा उनके पास 1.86 करोड़ की Mercedes-Benz S Class Maybach S 500 है. उनके कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार Bentley Continental GT है जिसकी कीमत 3.57 करोड़ रुपये है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago