✕

होम / B टाउन / इन चीजों की मालकिन हैं दिशा पाटनी, फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं मोटी कमाई

इन चीजों की मालकिन हैं दिशा पाटनी, फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं मोटी कमाई

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी ने पिछले कुछ सालों में करोड़ों की संपत्ति बना ली है, जिसमें शानदार घर से लेकर लग्जरी कारें भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिशा पाटनी (Disha Patani) ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी दिशा पाटनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. दिशा ने पिछले कुछ सालों में करोड़ों की संपत्ति बना ली है, जिसमें घर से लेकर लग्जरी कारें शामिल हैं. 

इतने करोड़ की मालकिन हैं दिशा पाटनी
Celebrity Net Worth के अनुसार, दिशा पाटनी (Disha Patani) की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर यानी लगभग 93 करोड़ रुपये है. मुंबई के बांद्रा में दिशा पाटनी का सी-फेसिंग घर है, जिसका इंटीरियर डिजाइन बहुत शानदार है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि दिशा पाटनी का ये घर लगभग 5 करोड़ रुपये का है.

मुंबई में हैं दो घर 
इसके अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) का मुंबई के खार में भी एक अपार्टमेंट है. 1,118 स्क्वायर फीट में फैले इस अपार्टमेंट दो कार के लिए पार्किंग स्पेस भी है. Housing.com की मानें तो दिशा पाटनी का ये अपार्टमेंट 5.95 करोड़ रुपये का है, जिसके लिए उन्होंने 17.85 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी. 

लग्जरी कारों का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी (Disha Patani) के पास Land Rover Range Rover Sport कार है, जो 1.64 करोड़ रुपये की है. वहीं, उनके पास 83. 51 लाख रुपये की Mercedes-Benz E-Class कार भी है. दिशा पाटनी ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं.

ब्रैंड एंडोर्समेंट और फिल्मों से करती हैं कमाई
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दिशा पाटनी (Disha Patani) किसी भी ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए 1 से 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, एक फिल्म के लिए वह 6 से 7 करोड़ रुपये लेती हैं. वह 'भारत', 'बागी 2' और 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह बहुत जल्द 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ काम किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago