✕

होम / B टाउन / 1.5 लाख की जैकेट, कलेक्शन में महंगी कारें; जानें दिलजीत दोसांझ का नेट वर्थ

1.5 लाख की जैकेट, कलेक्शन में महंगी कारें; जानें दिलजीत दोसांझ का नेट वर्थ

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने सिंगिंग ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग से भी फैंस का दिल जीत लिया है. वह देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने सिंगिंग ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग से भी फैंस का दिल जीत लिया है. वह देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार हैं. दिलजीत ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने साल 2012 में पंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलियट' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह 'उड़ताऐदीक पंजाब', 'गुड न्यूज' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं.

करोड़ों का है नेटवर्थ

ScoopWhoop के अनुसार, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Net Worth) का नेट वर्थ 20 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी में लगभग 155 करोड़ रुपये होता है. वह कई महंगी चीजों के मालिक हैं और अपनी मोटी कमाई को लग्जरी लाइफ स्टाइल को मेंटेन करने में खर्च करते हैं. लुधियाना के डुगरी फेज 2 में दिलजीत दोसांझ का खूबसूरत विला है. इसके अलावा मुंबई में उनका एक लग्जरी घर है, जिसकी कीमत लगभग लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये है. यह मुंबई के खार में 4 बेडरूम का अपार्टमेंट है. इसके अलावा सिंगर ने कैलिफोर्निया में एक डुप्लेक्स प्रॉपर्टी में भी इंवेस्ट किया है.

कार कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की पहली कार Mitsubishi Pajero है, जो 28 लाख रुपये की है. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में 2.45 करोड़ की Mercedes-Benz G63, 67 लाख की BMW 520D और 1.92 करोड़ रुपये की Porsche Cayenne कार हैं.

हैरान कर देंगी शूज की कीमतें

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) महंगे शूज पहनने के शौकीन हैं जिनकी कीमतें आपके होश उड़ा देंगी. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अलग-अलग डिजाइनर स्नीकर्स फ्लॉन्ट करते रहते हैं. उनके कीमती शूज कलेक्शन में 79, 665 का Adidas X Rick Owens, 2 लाख रुपये का Nike X Off White और 5 लाख रुपये का Adidas Yeezy 750 Boost शामिल हैं.

1.5 लाख की पहनते हैं जैकेट

स्नीकर्स के अलावा दिलजीत दोसांझ को महंगी जैकेट पहनने का शौक है. पिछले कुछ सालों में वह फैशन आइकॉन बन गए हैं और उनके ड्रेसिंग स्टाइल को बहुत पसंद किया जाता है. उनके पास 1,56,990 की Vetements X Levi का Denim Jacket और 81,462 का Balenciaga track जैकेट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago