✕

होम / B टाउन / देश का वो सुपरस्टार, जो 72 साल पहले एक फिल्म के लिए चार्ज करता था सबसे मोटी फीस

देश का वो सुपरस्टार, जो 72 साल पहले एक फिल्म के लिए चार्ज करता था सबसे मोटी फीस

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के जन्म के बाद उनका नाम युसूफ खान रखा गया था, लेकिन फिल्म जगत में वह दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बना लिया. आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे. दिलीप कुमार अपने हर किरदार में जान फूंक देते थे और यही वजह है कि देखते ही देखते वह सबके चेहते बन गए. बहुत कम लोगों को पता होगा कि दिलीप कुमार पहले ऐसे एक्टर थे, जो आज से 50 साल पहले एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लिया करते थे.

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले पहले स्टार
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के जन्म के बाद उनका नाम युसूफ खान रखा गया था, लेकिन फिल्म जगत में वह दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हुए. 1940 के दशक में दिलीप कुमार ने फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपने करियर की शुरुआत की. महज एक दशक में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन गए. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप कुमार पहले स्टार थे, जो 50 के दशक में एक फिल्म के लिए 1 लाख रुपये लिया फीस चार्ज करते थे. इतनी ज्यादा फीस लेने वाले वह पहले स्टार थे. 

इतने करोड़ की है नेट वर्थ
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने शोहरत के साथ-साथ खूब दौलत भी कमाई. Celebrity Net Worth के अनुसार, दिलीप कुमार की नेट वर्थ 85 मिलियन डॉलर है, जिसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो 662 करोड़ रुपये होता है. अरबों की संपत्ति होने के बावजूद दिलीप कुमार हमेशा सादगी भरा जीवन जीते थे. 

पत्नी सायरा बानो ने रखा ख्याल
उनकी आखिरी फिल्म 'किला' थी, जो साल 1998 में रिलीज हुई. इसके बाद तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया. कुछ समय बाद दिलीप कुमार (Dilip Kumar) बीमार रहने लगे और फिर हॉस्टिपल आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, उस दौरान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने उनका खूब ख्याल रखा. 7 जुलाई, 2021 को दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए. वह पहले एक्टर रहे हैं, जिन्हें साल 1952 में फिल्म 'दाग' के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago