✕

होम / B टाउन / करोड़ों की कमाई करती है 'ब्रह्मास्त्र' की ये एक्ट्रेस, नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

करोड़ों की कमाई करती है 'ब्रह्मास्त्र' की ये एक्ट्रेस, नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

मौनी रॉय हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं और वह कई महंगी चीजों की मालकिन भी बन चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में मौनी रॉय (Mouni Roy) भी नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर में भी उनकी झलक देखने को मिली है. मौनी टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अब वह बॉलीवुड में भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं. मौनी रॉय हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं और वह कई महंगी चीजों की मालकिन भी बन चुकी हैं.

इतने करोड़ की बना ली संपत्ति
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है. Bollywood Life के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है. वह एक म्यूजिक वीडियो या फिर टीवी शोज के लिए तगड़ी फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं. Bollywood Life की मानें तो 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मौनी रॉय ने 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

फीस और कार कलेक्शन
इसके अलावा मौनी रॉय (Mouni Roy) एक म्यूजिक वीडियो में काम करने के लिए 40 लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं. वहीं, शो के एक एपिसोड के लिए 1.2 लाख रुपये फीस लेती हैं. मौनी रॉय कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं. उनके पास Mercedes GLS 350D कार है, जिसकी कीमत 1.35 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz E Class है, जो 67 लाख रुपये की है. 

मुंबई में फ्लैट्स
मुंबई के अंधेरी में मौनी रॉय (Mouni Roy) के दो फ्लैट्स हैं. इसके अलावा उन्होंने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी करने से पहले एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. मालूम हो कि मौनी रॉय पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'मेड इन चाइना', 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आईं. वहीं, अब वह रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में जुनून के किरदार में दिखेंगी जो एक निगेटिव रोल है. बताते चलें कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago