होम / B टाउन / लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक, राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं पुष्पा भाऊ

लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक, राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं पुष्पा भाऊ

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देशभर के फैंस से खूब प्यार मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देशभर के फैंस से खूब प्यार मिला. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. साउथ इंडिया के साथ नॉर्थ इंडिया में भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. इस मूवी की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं.

नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कमाई के मामले में किसी फेमस बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं. वह राजाओं की तरह आलीशान जिंदगी जीते हैं. Asianet की रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन का नेट वर्थ 74 मिलियन डॉलर है. अगर इसे इंडियन करेंसी में बदला जाए तो लगभग 350 करोड़ रुपये होता है. वह फिल्मों के अलावा कई सोर्स से मोटी कमाई करते हैं.

'पुष्पा' सीक्वल के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने 'पुष्पा: द राइज' के लिए 32 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. वहीं इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' के लिए अल्लू अर्जुन ने मेकर्स से 100 करोड़ रुपये की डिमांड की है. इस मूवी का बजट भी लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

ब्रैंड एंडोर्समेंट से कमाते हैं करोड़ों
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कई पॉपुलर ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं, जिसमें फ्रूटी, रैपिडो, जोमैटो और कई अन्य शामिल हैं. Infinity Net Worth के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक ब्रैंड के एंडोर्समेंट के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा हाल ही में अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद बेस्ड हेल्थकेयर स्टार्टअप 'कॉलहेल्थ सर्विसेस' में इंवेस्ट किया है. यह स्टार्टअप डॉक्टर कंसल्टेशंस, मेडिसिन डिलीवरी, नर्सिंग केयर और फिजियोथेरेपी सॉल्यूशंस जैसे काम ऑनलाइन करता है.
 
100 करोड़ का घर
Housing.com के अनुसार, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर है जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. 8 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर ने साल 2015 में मुंबई में 2BHK अपार्टमेंट खरीदा है. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue, Hummer H2, Volvo XC90 T8 Excellence, Mercedes GLE 350d, Jaguar XJ L and the BMW X6 M Sport शामिल है.

प्राइवेट जेट और करोड़ों की वैनिटी वैन
हिन्दुस्तान टाइम्स की मानें तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) उन इंडियन सेलेब्स में शामिल हैं, जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है. वह अक्सर अपने इस प्राइवेट जेट से फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय करने के लिए जाते रहते हैं. इसके अलावा उनके पास वैनिटी वैन भी है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

40 minutes ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

3 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

2 hours ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

2 hours ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

2 hours ago