✕

होम / B टाउन / भारी-भरकम बजट में बनी 'सम्राट पृथ्वीराज', जो 100 करोड़ क्लब में भी नहीं हो पाई शामिल

भारी-भरकम बजट में बनी 'सम्राट पृथ्वीराज', जो 100 करोड़ क्लब में भी नहीं हो पाई शामिल

अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' के निर्माण में मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई रफ्तार धीमी हो गई है. हालत ये है कि रिलीज के 10 दिन बाद भी ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2022 में 'बच्चन पांडे' के बाद अक्षय कुमार की ये दूसरी फिल्म फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है.

लागत निकालना भी मुश्किल
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) के निर्माण में मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है. कॉस्ट्यूम्स, विजुअल इफेक्ट, भव्य सेट बनाने में पानी की तरह पैसे बहाए गए हैं, लेकिन ये फिल्म लागत निकालना तो दूर 100 करोड़ के आंकड़े से अभी कोसो दूर है. 

दूसरे हफ्ते धीमी हुई रफ्तार
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) धीमी पड़ गई है. कमाई के मामले में दूसरे हफ्ते 81. 60 पर्सेंट की भारी गिरावट देखने को मिल रही है. ये मूवी रिलीज दूसरे हफ्ते तक सिर्फ 66 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है. खबरों की मानें तो 'सम्राट पृथ्वीराज' दर्शकों को लुभाने में असफल साबित हो रही है, जिसकी वजह से कई थिएटर्स में फिल्म के शोज कैंसल हो रहे हैं.

इस सितारों ने किया काम 
बताते चलें कि इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) ने लिखा है और उन्होंने ही डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 12वीं शताब्दी के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है. इसमें 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया है. इन दोनों सितारों के अलावा मूवी में सोनू सूद, संजय दत्त, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर जैसे सितारों ने काम किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago