✕

होम / B टाउन / महंगी कारों का कलेक्शन, करोड़ों का घर; लग्जरी लाइफ जीती हैं 'आश्रम 3' की सोनिया

महंगी कारों का कलेक्शन, करोड़ों का घर; लग्जरी लाइफ जीती हैं 'आश्रम 3' की सोनिया

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं. वह अक्सर वेकेशन मनाने के लिए विदेश जाती रहती हैं. ईशा इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन की तस्वीरें खूब शेयर करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) हाल ही में वेब सीरीज 'आश्रम 3' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सोनिया का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी. ईशा गुप्ता लग्जरी लाइफ जीती हैं. मुंबई में उनका आलीशान घर है, जिसमें हर तरह की सुविधाएं हैं और इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है.

इतने करोड़ की है नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है, जिसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो 38 करोड़ रुपये होता है. वह मुंबई में अपने आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. इस घर का इंटीरियर डिजाइन देखने लायक है. लिविंग रूम को क्रिएटिव आर्ट वर्क से सजाया गया है. वहीं, बेडरूम के इंटीरियर को ब्लू कलर से ऐसा बेहतरीन लुक दिया गया है, जिससे नजरें नहीं हटती हैं.

कार कलेक्शन
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) बेहतरीन लग्जरी कारों की मालकिन हैं. Carwale की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास BMW 5 Series 520d कार है जिसकी कीमत 65.89 लाख रुपये है. वहीं, ईशा के पास Skoda Superb Sportline AT कार भी है, जो लगभग 32.85 लाख रुपये की है.

जीती हैं लग्जरी लाइफ
ईशा गुप्ता (Esha Gupta) लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं. वह अक्सर वेकेशन मनाने के लिए विदेश जाती रहती हैं. ईशा इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह कभी स्पेन में नजर आती हैं, तो कभी अबु धाबी और मालदीव जैसे रोमांटिक जगहों से अपनी तस्वीरों की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं.
 
ऐसे करती हैं कमाई
मालूम हो कि ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 फिल्म 'जन्नत 2' से किया था, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आईं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. उनकी कमाई का सोर्स फिल्में और टीवी शोज हैं. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. ईशा एक फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago