✕

होम / B टाउन / आसान नहीं आमिर खान को कास्ट करना, फीस को लेकर करते हैं ऐसी डिमांड, छूट जाते हैं पसीने

आसान नहीं आमिर खान को कास्ट करना, फीस को लेकर करते हैं ऐसी डिमांड, छूट जाते हैं पसीने

आमिर खान (Aamir Khan) का फंडा क्लीयर है. वह जब भी किसी फिल्म के लिए अपनी हामी भरते हैं तो मेकर्स से एक ही डिमांड करते हैं कि उन्हें प्रॉफिट में एक बड़ा हिस्सा चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में हैं. ये मूवी बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आमिर खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में गिने जाते हैं. उनको किसी फिल्म के लिए साइन करना हर किसी की बस की बात नहीं है क्योंकि वह डिमांड ही ऐसी करते हैं जिसे पूरा करने में मेकर्स के पसीने छूट जाते हैं.

प्रॉफिट में लेते हैं तगड़ा हिस्सा

दरअसल, आमिर खान (Aamir Khan) का फंडा क्लीयर है. वह जब भी किसी फिल्म के लिए अपनी हामी भरते हैं तो मेकर्स से एक ही डिमांड करते हैं कि उन्हें प्रॉफिट में एक बड़ा हिस्सा चाहिए. उनका यही बिजनेस मॉडल चलता है और वह अपनी इसी शर्त पर काम करना पसंद करते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फिल्म के प्रॉफिट में 75 फीसदी पर्सेंट की डिमांड करते हैं.

रिलीज से पहले नहीं लेते कोई फीस

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए पहले से फीस लेना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिल्मों के लिए एक भी रुपया नहीं लेता हूं. अगर कोई फिल्म अच्छा बिजनेस करती है, तो सबसे पहले उसके निर्माण में लगी रकम की भरपाई की जाती है. जब सभी को भुगतान किया जाता है और लागत वसूल कर ली जाती है, तो मैं मुनाफे में अपना एक शेयर लेता हूं. इसलिए अगर कोई फिल्म नहीं चलती है, तो इसका मतलब है कि मैंने उस फिल्म से कुछ नहीं कमाया है. लेकिन किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए. इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं.'

इस दिन रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'
गौरतलब है कि आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे. ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात ये है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने के चार साल बाद आमिर खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago