होम / बिजनेस / क्या अब Zoom में होने वाली है बड़ी उथल-पुथल? Annual Revenue Forecast पर सामने आई ये बात
क्या अब Zoom में होने वाली है बड़ी उथल-पुथल? Annual Revenue Forecast पर सामने आई ये बात
कंपनी का मानना है कि उसके ऑनलाइन कारोबार में लगभग 8 फीसदी की गिरावट आई सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
'जूम वीडियो कम्युनिकेशंस' के कर्मचारियों के लिए क्या आने वाले समय मुश्किलों भरा हो सकता है? यह सवाल खड़ा हुआ है कंपनी द्वारा अपने Annual Revenue Forecast को कम करने से. कंपनी का मानना है कि उसके ऑनलाइन कारोबार में लगभग 8 फीसदी की गिरावट आई सकती है. अब यदि ऐसा होता है, तो इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि ट्विटर, फेसबुक और अमेजन की तरह जूम भी नौकरियों पर कैंची चला दे.
कारोबार में आ सकती है कमी
जूम की मुख्य वित्तीय अधिकारी Kelly Steckelberg ने कहा कि कंपनी के ऑनलाइन कारोबार में कमी देखने को मिल सकती है. इसी के मद्देनजर एनुअल रिवेन्यु फोरकास्ट को कम किया गया है. हालांकि, उन्होंने छंटनी जैसी कोई बात नहीं कही, लेकिन जब लागत कम करने के लिए दूसरी बड़ी कंपनियां अपनी वर्कफ़ोर्स में कमी कर सकती हैं, तो Zoom भी ऐसा फैसला ले सकती है.
कोरोना के समय आया था उछाल
कोरोना महामारी के दौरान जूम के कारोबार में एकदम से उछाल आया था. ऑनलाइन मीटिंग की वजह से कंपनी का यूजर बेस काफी मजबूत हुआ था, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही इसमें कुछ कमी आई है. Zoom का मुकाबला वीचैट वर्क, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, सिस्को वेबएक्स और स्लैक के साथ है. चीन को छोड़कर लगभग अधिकांश देशों में स्थिति सामान्य हो गई है. दफ्तर खुल गए हैं, ऐसे में वर्चुअल होने वाली मीटिंग आदि अब फेस-टू-फेस होने लगी हैं. इस वजह से जूम जैसी कंपनियों का कारोबार प्रभावित हुआ है.
शेयर भी लगा रहे हैं गोता
इस अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी के शेयर भी गोता लगा रहे हैं. इस साल उसमें करीब 56% की नरमी देखने को मिली है. जूम को अब सालाना राजस्व (Annual Revenue) 4.37 अरब डॉलर से 4.38 अरब डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि पहले का अनुमान 4.39 अरब डॉलर से 4.40 अरब डॉलर था. एक रिपोर्ट के अनुसार, जूम में करीब 6,787 कर्मचारी हैं, ये संख्या 2021 से ज्यादा है. यानी कंपनी ने 2022 में नई भर्तियां की हैं. हालांकि, अब हालात पहले जैसे नही रहे हैं. कंपनियां धड़ाधड़ छंटनी कर रही हैं.
टैग्स