होम / बिजनेस / किस डील की बदौलत 3% उछले Zomato Ltd के Shares, क्या है पूरा मामला?

किस डील की बदौलत 3% उछले Zomato Ltd के Shares, क्या है पूरा मामला?

शुरूआती कारोबार के दौरान फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato Ltd) के शेयरों में लगभग 3% का उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato Ltd) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि आज सुबह के शुरूआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 3% जितना उछाल देखने को मिला है और इस उछाल के पीछे एक ब्लॉक डील (Block Deal) को प्रमुख कारण बताया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में आज के शुरूआती कारोबार के दौरान एक बड़े बदलाव के चलते फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato Ltd) के शेयरों में लगभग 3.03% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयरों की कीमत 117.25 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गई थी. पिछले दो हफ्तों के दौरान औसतन कंपनी के 25.87 शेयरों का ही लेन-देन हो रहा था लेकिन आज सुबह शेयर मार्केट में कंपनी के 29 करोड़ 82 लाख शेयरों का लेन-देन देखने को मिला और इसी वजह से फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के स्टॉक में लगभग 3% की वृद्धि देखने को मिली थी. शेयरों के इस लेन-देन की बदौलत बाजार में कंपनी का टर्नओवर 3360 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया. जबकि राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज के कारोबार की शुरुआत होने के पहले 15 मिनटों के भीतर ही कंपनी का टर्नओवर 337 करोड़ रुपए जा पहुंचा.

किसने बेचे 29 करोड़ शेयर?
माना जा रहा है कि इस ब्लॉक डील (Block Deal) के दौरान कुल 29 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ है और BSE पर इस डील के दौरान जोमैटो (Zomato Ltd) के स्टॉक में मौजूद शेयरों की कीमत 112 रुपए प्रति शेयर तय की गई थी और 3248 करोड़ रुपयों में इस डील को पूरा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो 29 करोड़ शेयरों की इस डील के पीछे अलीपे (Alipay) विक्रेता के रूप में मौजूद है. आपको बता दें कि पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी जिनमें दवा किया गया था कि पब्लिक शेयरहोल्डर अलीपे द्वारा 400 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 3331 करोड़ रुपयों के लिए जोमैटो में मौजूद अपनी 3.44% की पूरी हिस्सेदारी को ब्लॉक डील के माध्यम से बेचा जा सकता है. 

Alipay से पहले किसने बेची Zomato Ltd में अपनी हिस्सेदारी?
आपको बता दें कि BSE पर मौजूद डेटा के अनुसार सितंबर में खत्म हुई तिमाही के तक लिस्टेड फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato Ltd) में अलीपे सिंगापुर प्राइवेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (Alipay Singapore Private Holdings Private Limited) की 3.44% यानी लगभग 29 करोड़ 60 लाख शेयरों की हिस्सेदारी थी. आपको बता दें कि इस ब्लॉक डील से पहले सॉफ्टबैंक (Softbank) ने भी जोमैटो में मौजूद 1.1% की हिस्सेदारी को 1040 करोड़ रुपयों के लिए बेच दिया था. 
 
यह भी पढ़ें: Gautam Singhania की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर आई सामने, आरोपों की होगी जांच!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

45 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

45 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago