✕

होम / बिजनेस / आपके मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली Zomato का बिगड़ा जायका, जानें क्या है पूरा मामला

आपके मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली Zomato का बिगड़ा जायका, जानें क्या है पूरा मामला

फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी तेजी हासिल करने में कामयाब रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपके मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का जायका बिगड़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Zomato को 8.57 करोड़ रुपए से अधिक का GST ऑर्डर मिला है. गुजरात स्टेट टैक्स के डिप्टी कमिश्नर ने वित्त वर्ष 2018-19 के संबंध में कंपनी को यह ऑर्डर जारी किया है. जोमैटो को मिले इस GST ऑर्डर की खबर छुट्टी वाले दिन आई थी. लिहाजा इसका कंपनी के शेयरों का क्या असर होता है, आज पता चल जाएगा.

इस साल इतने चढ़े शेयर 
जोमैटो ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि GST ऑर्डर में कंपनी से 4,11,68,604 रुपए का भुगतान करने को कहा गया है. इसके साथ 4,04,42,232 रुपए का ब्याज और 41,66,860 रुपए का जुर्माना भरने को भी कहा गया है. इस तरह कुल राशि 8,57,77,696 रुपए हो गई है. यह आदेश GST रिटर्न और अकाउंट के ऑडिट के बाद आया है. कंपनी के शेयर की बात करें, तो Zomato के शेयर गिरावट वाले बाजार में भी 4.68% की बढ़त के साथ 159.90 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 28.43% का रिटर्न दे चुका है.

आदेश को देगी चुनौती 
जोमैटो को GST ऑर्डर CGST एक्ट 2017 की धारा 73 और GGST एक्ट 2017 के तहत जारी हुआ है. आदेश में कहा गया कि ऑडिट में यह पाया गया है कि कंपनी ने एडिशनल इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया और GST का कम भुगतान किया. फूड डिलीवरी कंपनी का कहना है कि उसने कारण बताओ नोटिस के जवाब में सभी तरह के दस्तावेज प्रदान किए थे, लेकिन लगता है कि अधिकारियों ने उन पर ध्यान दिए बिना ही ऑर्डर पास कर दिया. कंपनी इस आदेश को चुनौती देगी. 

पिछले साल भी थी चर्चा 
पिछले साल भी Zomato ऐसे ही एक मामले को लेकर चर्चा में रही थी. कंपनी को 400 करोड़ रुपए का टैक्स भरने को कहा गया था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) के डिमांड नोटिस के जवाब में Zomato ने कहा था कि वह डिलीवरी चार्ज पर कोई टैक्स देने के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि डिलीवरी चार्ज, डिलीवरी पार्टनर्स की ओर से कलेक्ट किया जाता है. दरअसल, DGGI ने जोमैटो और स्विगी को एक डिमांड नोटिस भेजा था. इसमें Zomato को 400 करोड़ और Swiggy को 350 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया था. इस GST डिमांड की कैलकुलेशन दोनों कंपनियों की ओर से हर फूड ऑर्डर पर लिए गए डिलीवरी चार्ज के आधार पर की गई थी. DGGI का मानना था कि फूड डिलीवरी एक सर्विस है. इसलिए Zomato और Swiggy 18% की दर से सर्विसेज पर GST का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.