होम / बिजनेस / अभी कायम है ZEE-Sony मर्जर की उम्मीद, डील बचाने की आखिरी कोशिश जारी

अभी कायम है ZEE-Sony मर्जर की उम्मीद, डील बचाने की आखिरी कोशिश जारी

Zee-Sony मर्जर को लेकर दोनों कंपनियों एक बार फिर से बातचीत की खबर सामने आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) और सोनी ग्रुप के बीच मर्जर को बचाने की आखिरी कोशिश जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ZEE, जापान के सोनी समूह के भारतीय कारोबार के साथ मर्जर को बचाने का आखिरी प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में दोनों के बीच बीते कुछ दिनों में कई बार बातचीत हुई है. बता दें कि सोनी ने 10 बिलियन डॉलर के मर्जर की डील से खुद को 22 जनवरी को अलग कर लिया था. सोनी ने शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए डील रद्द कर दी थी. 

दोनों ने कई बैठकें कीं
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ZEEL और Sony के बीच मर्जर को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई बैठकें हुई हैं, जिनका लक्ष्य मर्जर की राह में आने वाले मतभेदों को दूर करके किसी समझौते तक पहुंचना है. इस बीच, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 12 बजे तक कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 186 रुपए पर पहुंच गए थे. ZEEL और Sony ने अभी तक मर्जर बचाने को लेकर जारी बातचीत पर कोई बयान जारी नहीं किया है. 

इसलिए हो रहा था मर्जर
ZEEL और सोनी ने अलग-अलग वजह से मर्जर पर सहमति जताई थी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोनी जहां भारत में अपने बिजनेस को बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा पा रही थी. वहीं, जी पर कर्ज का बोझ था. इसलिए दोनों ने मर्जर का फैसला लिया था. इस मर्जर से दोनों कंपनियों को डायवर्स ऑडियंस बेस मिलता. सोनी ने भारत में 1995 में अपना पहला TV चैनल लॉन्च किया था. जबकि ZEE ने अपना पहला चैनल 1992 में लॉन्च किया था. इन दोनों के मर्जर से 10 बिलियन डॉलर की एक नई कंपनी अस्तित्व में आनी थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago