✕

होम / बिजनेस / ZEE में प्रमोटर करेंगे 2,237 करोड़ रुपये का निवेश, हिस्सेदारी बढ़कर होगी 18.39%

ZEE में प्रमोटर करेंगे 2,237 करोड़ रुपये का निवेश, हिस्सेदारी बढ़कर होगी 18.39%

यह निर्णय जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए एक रणनीतिक मूल्यांकन के बाद लिया गया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी का बोर्ड प्रमोटर ग्रुप को 1.69 अरब पूरी तरह से परिवर्तनीय वारंट जारी करने को मंजूरी दे चुका है. इस प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के ज़रिए कंपनी 2,237 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसका उद्देश्य वित्तीय स्थिति को मजबूत करना और कंटेंट व टेक्नोलॉजी क्षेत्र में रणनीतिक विकास को गति देना है.

कंपनी के बयान के अनुसार, ये वारंट प्रति यूनिट 132 रुपये की दर से जारी किए जाएंगे, जो SEBI द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य 128.58 रुपये से अधिक है. यह दर्शाता है कि प्रमोटर ग्रुप कंपनी की भविष्य की योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर है. प्रमोटर ग्रुप द्वारा वारंट के रूपांतरण के बाद उनकी हिस्सेदारी 18.39 प्रतिशत हो जाएगी.

यह निर्णय जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए एक रणनीतिक मूल्यांकन के बाद लिया गया है. बैंक ने ZEE के विकास रोडमैप की समीक्षा की और सोमवार को बोर्ड की दो बैठकों में विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की. ZEE के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा, "बोर्ड का मानना है कि प्रमोटर हिस्सेदारी में यह वृद्धि उनके उत्साह को और बढ़ाएगी और वे कंपनी के उन्नत बिजनेस प्लान के अनुरूप काम करेंगे।"

प्रमोटर प्रतिनिधि शुभम श्री ने बताया कि ग्रुप ने 1 मई को ही अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंशा जताई थी, जब ZEE का शेयर 106.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बावजूद इसके, प्रमोटर समूह ने 132 रुपये की ऊंची कीमत पर निवेश करने का फैसला लिया है.

ZEE हाल के महीनों में एक ‘कंटेंट और टेक्नोलॉजी पावरहाउस’ बनने की रणनीति पर काम कर रही है. कंपनी ने 'बुलेट' नामक एक माइक्रो-ड्रामा ऐप में हाल ही में रणनीतिक निवेश किया है, जो युवाओं को लक्षित करता है. इससे पहले मई में हुई बोर्ड बैठकों में तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के गठन और जे.पी. मॉर्गन को दीर्घकालिक रणनीतिक सलाहकार नियुक्त करने को मंजूरी दी गई थी.

कंपनी ने कहा कि प्रमोटर ग्रुप का यह निवेश न केवल बैलेंस शीट को मजबूत करेगा बल्कि मीडिया और एंटरटेनमेंट के तेजी से बदलते परिदृश्य में वैल्यू जनरेट करने वाले अवसरों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. यह प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.