होम / बिजनेस / Stock Market में आज ये शेयर करा सकते हैं कमाई, बाजार की चाल पर रखें नजर
Stock Market में आज ये शेयर करा सकते हैं कमाई, बाजार की चाल पर रखें नजर
आज इस सप्ताह का आखिरी कारोबारी सत्र है. गुरुवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. मंदी के लगातार खतरे के बीच अमेरिकी बाजार में भी बहुत अच्छा नतीजा नहीं रहा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए गुरुवार अच्छा नहीं रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जमकर बिकवाली के चलते गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 61,799 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 1.32% लुढ़ककर 18,414.90 अंक पर आ गया. आज भी बाजार के बहुत तेजी से ऊपर भागने की उम्मीद कम है. माना जा रहा है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर कायम रहेगा.
IRCTC पर रखें नजर
बता दें कि सरकार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के शेयर सरकार सस्ते में बेच रही है. इस कंपनी की पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए गुरुवार को ऑफर फोर सेल (OFS) शुरू हुआ था, जो आज भी जारी रहेगा. पहले दिन संस्थागत निवेशकों ने 3,800 करोड़ रुपए की बोलियां लगाई थीं. दूसरे दिन यानी आज रिटेल इनवेस्टर इसके लिए बोली लगा सकते हैं. रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ओएफएस में 10 फीसदी शेयर आरक्षित रखे गए हैं. लिहाजा, IRCTC के शेयर पर भी आज नजर रखें.
इनमें आ सकती है तेजी
वहीं, Mahindra CIE Automotive Ltd, Indian Bank, TVS Motor और Indiabulls Housing के शेयर भी आज ऊपर की तरफ चढ़ सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Mahindra CIE की बात करें, तो यह पिछले कारोबार दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. गुरुवार को इसमें 10.12% की शानदार तेजी देखी गई. यह शेयर फिलहाल 316 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इंडियन बैंक हालांकि, 0.35% की गिरावट के साथ 298.65 रुपए पर बंद हुआ, लेकिन आज इसमें तेजी आ सकती है. TVS मोटर्स का शेयर तेजी के साथ 1,036.45 रुपए और इंडियाबुल्स हाउसिंग का 149.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
टैग्स