✕

होम / बिजनेस / कल सेंसेक्स 542 अंक लुढ़का: गिरावट के बीच इन शेयरों में दिख रही मजबूती

कल सेंसेक्स 542 अंक लुढ़का: गिरावट के बीच इन शेयरों में दिख रही मजबूती

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. BSE सेंसेक्स 82,184.17 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 25,062.10 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.47 अंक गिरकर 82,184.17 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 157.80 अंक टूटकर 25,062.10 अंक पर बंद हुआ. बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली हावी हो गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा पूंजी निकासी और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार का मूड बिगड़ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 679.42 अंक तक लुढ़क गया था.

कैसा रहा कल शेयरों का प्रदर्शन?
कल सेंसेक्स की जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई उनमें ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और एनटीपीसी प्रमुख रहे. वहीं, गिरावट के बीच कुछ स्टॉक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया. फायदे में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और टाइटन शामिल हैं.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज यानी शुक्रवार को जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुख दिख रहा है, उनमें Olectra Greentech, Vijaya Diagnostic, Rainbow Children’s, Ipca Labs, Canara Bank, Gravita India और JBM Auto शामिल हैं. इन सभी स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो इनमें संभावित तेजी का संकेत देता है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

तकनीकी इंडिकेटर MACD के अनुसार कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. Indian Energy Exchange, Coforge, Persistent Systems, Godfrey Philips, Nestle India, Reliance Power और Intellect Design के शेयरों में कमजोरी का रुझान दिखा है. हालांकि गुरुवार को बाजार में गिरावट रही, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती के संकेत दिए हैं. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे स्टॉक्स में खरीदारी या बिकवाली से पहले तकनीकी संकेतकों और फंडामेंटल्स पर ध्यान दें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.