होम / बिजनेस / 3 हफ्तों में 45% उछले Yes Bank के शेयर, प्रॉफिट में भी हुई बढ़ोत्तरी!

3 हफ्तों में 45% उछले Yes Bank के शेयर, प्रॉफिट में भी हुई बढ़ोत्तरी!

Yes Bank के शेयरों में उछाल देखने को मिला है साथ ही दूसरे क्वार्टर के दौरान बैंक के प्रॉफिट में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यस बैंक (Yes Bank) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है और यह खबर शेयर मार्केट से संबंधित है. बैंक द्वारा हाल ही में भारतीय बाजारों के साथ अपनी अचल संपत्ति यानी NPA पोर्टफोलियो से संबंधित जानकारी साझा की गई थी जिसके बाद बैंक के शेयरों में लगभग 6% जितनी वृद्धि को देखने को मिली है. 

इस खबर के बाद आया उछाल
भारतीय बाजारों के साथ अपने NPA के पोर्टफोलियो की जानकारी साझा करते हुए यस बैंक (Yes Bank) ने जानकारी दी थी कि उसने JC फ्लावर्स ARC नामक कंपनी को NPA बेचे हैं और इस डील से बैंक को 120 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं. बैंक द्वारा बाजारों के साथ यह जानकारी साझा करते ही इस खबर ने मार्केट में भाग लेने वाले लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. फाइलिंग के दौरान बैंक ने यह भी बताया है कि JC फ्लावर्स ARC को बेचे गए NPA का यह मामला 17 दिसंबर 2022 से संबंधित है. 

कितने बढ़े Yes Bank के शेयर?
शेयर मार्केट में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में 6% से ज्यादा का उछाल देखा गया जिसके बाद बैंक के शेयर 20.62 रुपए प्रति शेयर के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए. इतना ही नहीं, बैंक की मार्किट कैपिटल यानी m-cap में भी सुधार देखने को मिला है और इस वक्त बैंक की मार्केट कैपिटल 60,000 करोड़ रुपयों के आस-पास जा पहुंची है. पिछले 5 दिनों के दौरान बैंक के शेयरों में लगभग 13% की वृद्धि हो चुकी है. 5 दिन पहले यानी शुक्रवार को बैंक के शेयर 18.27 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बने हुए थे. 

Yes Bank के प्रॉफिट में हुई वृद्धि
अगर सिर्फ नवंबर की बात करें तो इस महीने के दौरान ही यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में लगभग 30% की वृद्धि देखने को मिली है. इतना ही नहीं, बैंक के शेयर 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर से 45% रिकवर भी कर चुके हैं. आपको बता दें बैंक के शेयरों ने 23 अक्टूबर 2023 को अपना सबसे निचला स्तर प्राप्त किया था. वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर के लिए यस बैंक (Yes Bank) ने अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 47.4% की वृद्धि की जानकारी दी थी जिसके बाद बैंक का प्रॉफिट बढ़कर 225.21 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया था. 
 
यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ: कैसा रहेगा मौसम, कैसी है पिच? नई पिच पर खेला जाएगा मुकाबला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago