होम / बिजनेस / जुलाई में इतनी कम हुई महंगाई, क्या है कमी की वजह?

जुलाई में इतनी कम हुई महंगाई, क्या है कमी की वजह?

जुलाई में कम होती महंगाई के पीछे मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल, टेक्सटाइल और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी प्रमुख कारण हैं.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

जुलाई 2023 के लिए WPI यानी व्होल्सेल प्राइस इंडेक्स (Wholesale Price Index) में महंगाई को एक बार फिर नकारात्मक स्तर पर दर्ज किया गया है.  जुलाई 2023 में WPI में महंगाई को -1.36% पर दर्ज किया गया है जबकि पिछले महीने यानी जून 2023 में यह -4.12% पर दर्ज की गई थी. 

कमी की वजह
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जुलाई में महंगाई की कम होती दर के पीछे केमिकल और केमिकल उत्पादों, मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल, टेक्सटाइल और खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई कमी प्रमुख कारण हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां जुलाई 2023 में WPI में महंगाई को 1.36% के स्तर पर दर्ज किया गया है, वहीं मई में इसे -3.48% और अप्रैल में इसे -0.79% के स्तर पर दर्ज किया गया था. 

फूड इंडेक्स में हुई बढ़ोत्तरी
अगर फूड इंडेक्स पर आधारित WPI के बारे में बात करें तो यह जून 2023 में -1.24 हुआ करती थी लेकिन जुलाई 2023 में यह बढ़कर 7.75% पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि फूड इंडेक्स में वह खाद्य पदार्थ शामिल किये जाते हैं जिन्हें प्राइमरी आर्टिकल ग्रुप और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट ग्रुप में शामिल किया जाता है. जहां जून 2023 में यह 175.2 हुआ करता था वहीं जुलाई 2023 में यह बढ़कर 187.7 पर पहुंच गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फूड इंडेक्स में गेंहू, प्याज, आलू, सब्जियां, दालें, फल, दूध, अंडा, मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है. 

क्या सस्ता क्या हुआ महंगा?
प्राइमरी आर्टिकल इंडेक्स में 8.05% की वृद्धि दर्ज की गई है जिसके बाद यह 190.5 पर दर्ज किया गया है. इससे पहले प्राइमरी आर्टिकल इंडेक्स को जून 2023 में 176.3 पर दर्ज किया गया था. जून के मुकाबले खाद्य पदार्थों, कच्चे तेल, और नैचुरल गैस जैसे पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. दूसरी तरफ जून के मुकाबले जुलाई में मिनरल्स की कीमत में कमी देखने को मिली है. अगर मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के इंडेक्स के बारे में बात करें तो इसमें 0.29% की गिरावट दर्ज की गई है. जहां जून में यह 140.0 हुआ करता था, वहीं जुलाई में यह 139.6 पर दर्ज किया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: कैसे Auditors का रिस्क से बचना, कंपनियों के लिए बन रहा है रिस्की?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

16 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago