होम / बिजनेस / शेयर बाजार में पुरुषों से ज्यादा पैसा कमा रही महिलाएं, जानिए कैसे?

शेयर बाजार में पुरुषों से ज्यादा पैसा कमा रही महिलाएं, जानिए कैसे?

शेयर मार्केट में नए निवेशकों और ट्रेडर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. खास बात है कि इस रेस में महिलाएं भी पीछे नहीं है. महिलाएं निवेश करने के साथ अच्छा प्रॉफिट भी कमा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपको चौंकाने वाली है. दरअसल, ट्रेडिंग को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) की एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार शेयर बाजार से मुनाफा कमाने के मामले में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा आगे हैं, जबकि ज्यादातर लड़के तो शेयर बाजार में अपना सब कुछ गवां बैठते हैं. तो आइए आंकड़ों के जरिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और समझदारी से किया निवेश
भारतीय शेयर बाजार में एक्टिव वुमेन ट्रेडर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सेबी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि किस तरह के ट्रेडर ने एक साल में कितना नुकसान उठाया है, और किन्होंने कितना प्रॉफिट लिया है. इसके साथ ही सेबी की रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि शेयर बाजार और खासकर डेरिवेटिव ट्रेडिंग में महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं और वे कम लॉस करती हैं. वहीं, लड़कियां जिस ट्रेडिंग में कमाई ज्यादा कर रही हैं, वो फ्यूचर्स एंड ऑप्शन्स यानि F&O ट्रेडिंग है. रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की ट्रेडिंग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. इसमें महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और समझदारी से पुरुषों के मुकाबले कम नुकसान उठाया है.

पुरुषों के मुकाबले कम लॉस करती हैं महिलाएं

वित्तीय वर्ष 2021-22 में F&O ट्रेडिंग में महिलाओं की भागीदारी 14.9 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 13.7 प्रतिशर रह गई, फिर भी महिलाओं ने अपेक्षाकृत कम नुकसान झेला. सेबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में 91.9 प्रतिशत पुरुषों ने F&O ट्रेडिंग में नुकसान उठाया, जबकि 86.3 प्रतिशत महिलाएं ही घाटे में रहीं. इसे दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि, केवल 8.1 प्रतिशत पुरुषों ने मुनाफा कमाया, जबकि लगभग 14 प्रतिशत महिलाएं पैसा बनाने में कामयाब रहीं. महिला ट्रेडर्स ने औसतन 75,973 रुपये का नुकसान दर्ज किया, जो कि पुरुष ट्रेडर्स के औसत नुकसान 88,804 रुपये से कम है. महिलाओं का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि वे मार्केट के उतार-चढ़ाव में अधिक सूझबूझ से काम करती हैं और अपनी रणनीतियों को सही समय पर लागू करती हैं.

F&O ट्रेडिंग में 100 में से 90 से ज्यादा ट्रेडर्स को होता है नुकसान
सेबी के सर्वे में यह भी खुलासा हुआ कि F&O ट्रेडिंग काफी कठिन है. 100 में से 90 से ज्यादा ट्रेडर्स को नुकसान उठाना पड़ता है. पिछले तीन सालों में F&O ट्रेडर्स द्वारा कुल 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया, जिसने 1 करोड़ से ज्यादा व्यक्तिगत ट्रेडर्स को प्रभावित किया. इन ट्रेडर्स का औसत नुकसान 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति था.अगर मुनाफे की बात करें, तो केवल 1 प्रतिशत ट्रेडर्स ही ऐसे थे, जिन्होंने लेन-देन लागतों के बाद 1 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago