✕

होम / बिजनेस / सेबी चीफ के चक्कर में घिरी Wockhardt की आई सफाई, जानिए आरोपों पर क्या बोली कंपनी

सेबी चीफ के चक्कर में घिरी Wockhardt की आई सफाई, जानिए आरोपों पर क्या बोली कंपनी

कांग्रेस ने सेबी चीफ माधबी पुरी बुच पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों की जद में वोकहार्ट की सहयोगी कंपनी कैरोल इंफो सर्विस भी आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को लेकर खबरों आई कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने का प्रयास किया है. प्रयास इसलिए कि उसने पूरी बात नहीं बताई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वोकहार्ट की सहयोगी कंपनी कैरोल इंफो सर्विस ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को किराए के रूप में एक बड़ी रकम चुकाई है. 

क्या लगे हैं आरोप?
कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के हेड पवन खेड़ा ने 6 सितंबर को आरोप लगायाकि माधबी पुरी बुच 2018 से 2024 के बीच पहले सेबी की होल-टाइम सदस्य और बाद में चेयरपर्सन रही हैं. इस दौरान उन्हें कैरोल इंफो सर्विसेज से किराए के रूप में 2.16 करोड़ रुपए मिले. बुच 2018 में सेबी का होल-टाइम सदस्य बनी थीं. उसके बाद उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी किराए पर दी थी. 2018-19 के दौरान उन्हें इससे 7 लाख रुपए किराया मिला.2019-20 में 36 लाख और इस साल किराए की रकम बढ़कर 46 लाख रुपए हो गई.

आरोप बेबुनियाद
इसके जवाब में वोकहार्ट ने कहा कि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं. उसके खिलाफ चल रही सेबी की जांच से इस मामले का कोई संबंध नहीं है. कंपनी ने कहा कि उसने सभी कानूनों का पालन किया है और वो हर कानून का पूरा ध्यान रखती है. हालांकि, वोकहार्ट ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या सेबी प्रमुख ने उसे कोई प्रॉपर्टी किराए पर दी थी या नहीं. यदि कंपनी सीधे शब्दों में कहती कि उसने बच से कोई प्रॉपर्टी रेंट पर नहीं ली और इस संबंध में सबूत पेश करती तो आरोपों की धार अपने-आप कुंद हो जाती.

कई मामलों में जांच
कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा का कहना है कि बुच ने जिस कंपनी को अपनी पॉपर्टी किराए पर दी, उसका नाम कैरोल इंफो सर्विस है, जो वोकहार्ट का हिस्सा है. वोकहार्ट वही कंपनी है, जिसके खिलाफ कई मामलों की जांच बाजार नियामक सेबी कर रहा है. इसमें 2023 के दौरान इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला भी शामिल है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अब तक सेबी चीफ माधबी पुरी बुच को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं. उनके अपने कर्मचारी भी उनकी कार्यशैली से नाखुश हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें