होम / बिजनेस / अपने शेयरों को बायबैक करेगी ये Tech Company, क्या अभी खरीदने का है मौका?

अपने शेयरों को बायबैक करेगी ये Tech Company, क्या अभी खरीदने का है मौका?

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो अपने शेयरों को वापस खरीद सकती है. इस खबर के आने के बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों में तेजी का रुख है. आज यानी सोमवार को कंपनी का शेयर 2.69% के उछाल के साथ 377.95 रुपए पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों में इसमें 4.77% की तेजी आई है. विप्रो के शेयरों में अचानक आई इस तेजी की वजह मीडिया रिपोर्ट्स में आई एक खबर को माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Wipro अपने शेयरों को वापस खरीद सकती है. इसका फैसला जल्द होने वाली बोर्ड मीटिंग में लिया जा सकता है.

बोर्ड मीटिंग में फैसला 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विप्रो ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 26 और 27 अप्रैल को उसकी बोर्ड मीटिंग होने जा रही है. इस बैठक में बायबैक के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा. इस खबर के बाद से कंपनी के शेयरों की खरीदारी की जा रही है. दरअसल, निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विप्रो के शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. जबकि अभी ये शेयर पिछले एक वर्ष के अपने हाई लेवल से करीब 28% नीचे ट्रेड कर रहा है. 

आने वाले हैं तिमाही नतीजे
Wipro 27 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही के नतीजे भी जारी कर सकती है. इसका भी असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 2.8 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था. कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 3053 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. विप्रो के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 537.75 रुपए है और लो लेवल 352 रुपए. इस लिहाज से देखें तो इस शेयर को अपने हाई लेवल तक पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा.

क्या होता है बायबैक?
विप्रो ने 2021 की जनवरी में भी शेयरों को बायबैक किया था. बायबैक में एक शेयर की कीमत 400 रुपए प्रति शेयर निर्धारित की गई थी. विप्रो के अलावा कई और कंपनियां ने भी अपने शेयरों को बायबैक किया है. इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी शामिल है. इसी तरह, इंफोसिस ने भी इसी साल फरवरी में 9300 करोड़ रुपए के शेयर वापस खरीदे थे. बायबैक एक तरीका है, ओपन मार्केट में उपलब्ध शेयरों की संख्या कम करना का. कंपनी कई वजहों से ऐसा करती है. जिसमें कंट्रोलिंग स्टेक से दूसरे शेयरधारकों को वंचित करना भी शामिल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

5 hours ago