होम / बिजनेस / Wipro के चीफ सीएफओ जतिन दलाल ने कंपनी को कहा अलविदा, अब इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी 

Wipro के चीफ सीएफओ जतिन दलाल ने कंपनी को कहा अलविदा, अब इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी 

जतिन दलाल इस कंपनी में बीते दो दशक से काम कर रहे थे, जबकि अब जिन्‍हें ये कमान मिली है वो भी इस पद पर पिछले दो दशक से काम कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Wipro के मौजूदा CFO जतिन दलाल ने कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया है. नामी आईटी कंपनी ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज को इसकी जानकारी दी है. वो कंपनी में बीते 21 सालों से काम कर रहे थे. वो विप्रो में इस पद पर 2015 से काम कर रहे थे. कंपनी ने अब उनकी जगह अपर्णा अय्यर को नया सीएफओ बनाने का फैसला लिया है. जतिन दलाल का 30 नवंबर को कंपनी में आखिरी दिन होगा. 

कौन हैं कंपनी की नई सीएफओ? 
कंपनी ने अब ये जिम्‍मेदारी अपर्णा अय्यर को सौंपी है. अभी वो मौजूदा समय में विप्रो की फुलस्‍ट्राइड क्‍लाउड ग्‍लोबल बिजनेस लाइन की सीएफओ के तौर पर काम कर रही हैं. वो 22 सितंबर से ही इस पद को संभाल लेंगी. अपर्णा भी इस कंपनी में पिछले दो दशक से काम कर रही हैं. वो मौजूदा जिम्‍मेदारी से परे अब तक कंपनी के फाइनेंस विभाग में कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं. उनमें इंटरनल ऑडिट, बिजनेस फाइनेंस, फाइनेंस प्‍लॉनिंग एंड एनॉलिसिस, कॉरपोरेट ट्रेजरी एंड इन्‍वेस्‍टर रिलेशन जैसे विभागों में काम कर चुकी हैं. 

क्‍या बोले जतिन दलाल? 
अपने इस्‍तीफे में जतिन दलाल ने कहा है कि वो कंपनी से बाहर अपने पेशेवरों लक्ष्‍यों को लेकर काम करना चाहते हैं. उन्‍होंने पिछले दो दशक में कंपनी के द्वारा उन्‍हें दिए गए अवसरों के लिए आभार जताया. उन्‍होंने कहा कि मैं अपने करियर के इस दौर में संगठन से बाहर अपनी पेशेवर जिम्‍मेदारियों को निभाने के लिए उत्‍सुक हूं. उसके अनुसार मैं अपना इस्‍तीफा दे रहा हूं. 

अब तक विप्रो को कई लोग कह चुके हैं अलविदा 
इस साल में अगर देखा जाए तो विप्रो को अब तक कई लोग अलविदा कह चुके हैं. जिन लोगों ने कंपनी को अलविदा कहा है उनमें चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर संजीव सिंह, अमेरिका 2 के सीएफओ नितिन वी जगमोहन, इंडिया हेड सत्‍या ईश्‍वरन, iDEAS बिजनेस हेड राजन कोहली, वाइस प्रेसीडेंट गुरविंदर साहनी, अमेरिका 1 सीएफओ कामिनी शाह, हेल्‍थकेयर और मेडिकल डिवाइसेस हेड मोहम्‍मद हक, हेड ऑफ मैन्‍यूफैक्‍चरिंग एंड हाईटैक बिजनेस यूनिट आशीष सक्‍सेना जैसे वो नाम हैं जो अब तक कंपनी को छोड़ चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

12 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.