होम / बिजनेस / क्या मोदी 3.0 में भी सरकार का ईवी इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस? इंडस्ट्री को है ये उम्मीद

क्या मोदी 3.0 में भी सरकार का ईवी इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस? इंडस्ट्री को है ये उम्मीद

इलेक्ट्रीक व्हीकल्स (EV) इंडस्ट्री को उम्मीद है कि फेम -III (FAME-III) स्कीम इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और सरकारी स्वामित्व वाली बसों की खरीद के लिए फाइनेंशियल मदद प्रदान करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आने वाला समय इलेक्ट्रीक वाहनों का है. मोदी सरकार का भी इस पर काफी फोकस है. इलेक्ट्रीक वाहनों के प्रोडक्शन के लिए फेम 2 स्कीम के तहत मोदी सरकार ने पिछले वर्ष करोड़ों रुपये का बजट दिया था. अब एक बार फिर से देश में मोदी 3.0 सरकार सत्ता में आ गई है, ऐसे में इस बार भी ईवी इंडस्ट्री को सरकार से काफी उम्मीदे हैं.

मोदी 2.0 शासन में सरकार ने दिया था करोड़ों का फंड 
नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में वापस आने के साथ ही ऑटो इंडस्ट्री के अंदर अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बता दें, मोदी 2.0 शासन (2014-2019) ने फेम 2 (31 मार्च तक वैध), ईवी मैन्युफैक्चरिंग नीति, प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव (PLI) योजनाओं (ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 18,100 करोड़ रुपये और बैटरी के लिए 26,000 करोड़ रुपये) जैसी नीतियों को लागू करके बैटरी बेस्ड वाहनों के लिए एक बेस तैयार किया है.

इंडस्ट्री को है ये उम्मीद
इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार की फेम-III स्कीम इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और सरकारी स्वामित्व वाली बसों की खरीद के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करेगी. हालांकि, संशोधित फेम नीति में टैक्सी एग्रीगेटर्स जैसे संस्थागत खरीदारों द्वारा खरीदी गई इलेक्ट्रिक कारों को शामिल करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई योजना की अवधि 2 साल होगी, जो फेम 2 में निर्धारित 5 साल से कम है.

इस इलेक्ट्रिक वाहन पर होगा फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) के अध्यक्ष उदय नारंग ने जानकारी दी है कि वह इलेक्ट्रिक ट्रकों की ओर एक शानदार कदम देख रहे हैं. इसमें 1-टन, 3-टन और 0.5-टन ट्रक सबसे आगे हैं. हम इस पर काम कर रहे हैं और हम इस वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक ई-ट्रक लाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए नई नीतियां बनानी चाहिए और साथ ही निकट भविष्य में फेम 3 पर और भी सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए. इसमें कई राज्य सरकारें भी समर्थन कर रही हैं.

ईवी शेयर में आ सकती है तेज उछाल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में ईवी के शेयर बढ़ रहे हैं, लेकिन भी इनकी गति कुछ कम है. हालांकि, मोदी सरकार के फिर से सत्ता में आने और सभी नीतियों के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही आने वाले समय में ईवी के शेयरों में भी तेज उछाल  देखने को मिल सकती है. 

इसे भी पढ़ें-क्या आपने भी दाखिल कर दिया गलत ITR, जानिए कितनी बार कर सकते हैं रिवाइज?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago