होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि 5G की स्पीड पकड़ने के बाद फिर हांफने लगे Vodafone Idea के शेयर?

ऐसा क्या हुआ कि 5G की स्पीड पकड़ने के बाद फिर हांफने लगे Vodafone Idea के शेयर?

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में आज अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Ltd -VIL) के शेयर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 5G सरीखी स्पीड से भाग रहे थे. कंपनी के शेयर 7.34% की बढ़त के साथ 11.70 रुपए पर बंद हुए थे. तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर रही Vodafone Idea और उसके निवेशकों के लिए ये एक सुखद अहसास था, लेकिन ये अहसास ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका. पिछले कारोबारी सत्र में देश की इस तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी के शेयरों ने जितनी बढ़त हासिल की थी, लगभग उतनी ही आज इनमें गिरावट देखने को मिली है.

10.95 रुपए पर हुए बंद
सोमवार यानी आज वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर 6.41% की गिरावट के साथ 10.95 रुपए पर बंद हुए हैं. कंपनी के शेयर सुबह 12.20 रुपए के लेवल पर खुले, लेकिन जल्द ही उनमें नरमी नजर आने लगी. 11 रुपए के लेवल पर पहुंचने के बाद शेयर और ज्यादा लड़खड़ा गए और कारोबार की समाप्ति पर 10.95 रुपए पर बंद हुए. वोडाफोन आइडिया के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 12.50 रुपए और 52 हफ्ते का निम्न स्तर पर 5.70 रुपए है. अगर शुरुआती बढ़त को कायम रखने में शेयर कामयाब होते, तो शायद आज 52 वीक का हाई लेवल पार कर जाते.

एक खंडन और तेजी फुर्र
अब समझते हैं कि आखिर वोडाफोन आइडिया के शेयरों की तेजी छू-मंतर कैसे हो गई? दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका की कई टेलिकॉम कंपनियां VIL का अधिग्रहण कर सकती हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इसके लिए वोडाफोन आइडिया की वेरिजॉन, अमेजन और स्टारलिंक जैसी कंपनियों से बातचीत चल रही है. हालांकि, Vodafone-Idea ने इन खबरों का खंडन कर दिया. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ऐसी सभी खबरें गलत हैं. VIL अधिग्रहण की किसी बातचीत में शामिल नहीं है. खासतौर पर, खबरों में जिन कंपनियों का जिक्र किया गया है उनसे कोई बातचीत नहीं हो रही है. इस खंडन के बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई. गौरतलब है कि VIL ने शनिवार यानी 16 सितंबर को बताया था कि उसने 2022 की स्पेक्ट्रम ऑक्शन के इंस्टॉलमेंट के रूप में दूरसंचार विभाग को ब्याज सहित 1,701 रुपए का पेमेंट कर दिया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

15 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

16 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.