होम / बिजनेस / कल बाजार में नहीं होगी Trading, किस वजह से बंद रहेगा Stock Market?

कल बाजार में नहीं होगी Trading, किस वजह से बंद रहेगा Stock Market?

शेयर मार्केट में कल यानी सोमवार को ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद दिसंबर में भी एक दिन बाजार छुट्टी मनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में एक दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद होती है कि शायद दूसरे दिन कुछ बढ़त देखने को मिले. शुक्रवार को मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था. ऐसे में यदि आप यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सोमवार को बाजार ऊपर चढ़ेगा, तो आप पूरी तरह गलत हैं. हम कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहे, बल्कि ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोमवार को स्टॉक मार्केट बंद है, यानी कोई कारोबार नहीं होगा. किस वजह से बाजार में छुट्टी है, यह जानने से पहले शुक्रवार को बाजार के हाल के बारे में जान लेते हैं.  

ऐसा रहा था बाजार का हाल
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 47.77 अंक गिरकर 65,970.04 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7.30 अंक की गिरावट के साथ 19,794.70 पर बंद हुआ था. इस दौरान, Wipro, TCS, Tech Mahindra, Infosys, TATA Motors और Nestle जैसे हैवीवेट शेयरों में भी नरमी नजर आई. इससे पहले, गुरुवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखी गई थी. BSE सेंसेक्स 5.43 अंक लुढ़ककर 66,017.81 के लेवल पर पहुंच गया था. इसी तरह, NSE निफ्टी भी 9.85 अंक टूटकर 19,802 के लेवल पर आ गया था.  

ये भी पढ़ें - Indigo को इस रूट मिलने वाली है Air India से चुनौती, जानते हैं क्‍या है Air India का प्‍लॉन

ये है कल छुट्टी की वजह
अब जानते हैं कि आखिर कल यानी सोमवार को बाजार क्यों बंद रहेगा? दरअसल, 27 नवंबर को देश में गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) मनाई जाएगी. इसके चलते शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. NSE और BSE इंडेक्स पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. वहीं, कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स सोमवार सुबह के कारोबारी सत्र के लिए बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग चालू हो जाएगी. ये सत्र शाम 5 बजे से लेकर रात को 11:30 बजे तक का होगा. 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के बाद बाजार साप्ताहिक अवकाश छोड़कर दिसंबर में केवल एक दिन बंद रहेगा. 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago