✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Bullet Train की रफ्तार से दौड़ने लगा RVNL का शेयर?

ऐसा क्या हुआ कि Bullet Train की रफ्तार से दौड़ने लगा RVNL का शेयर?

रेल विकास के निगम यानि RVNL के शेयरों में पिछले पांच दिनों से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेल विकास के निगम (Rail Vikas Nigam Ltd) का शेयर तेज रफ्तार से दौड़ लगा रहा है. आज यानी मंगलवार को मार्केट खुलने के साथ ही इस शेयर में जबरदस्त उछाल रिकॉर्ड किया गया है. खबर लिखे जाने तक यह 9.34% की तेजी के साथ 95.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जबकि सोमवार को यह 87.15 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि RVNL ने बुलेट ट्रेन सरीखी रफ्तार पकड़ ली?

शानदार है पिछला रिकॉर्ड
RVNL का पिछला रिकॉर्ड बेहद शानदार है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 27.29% और एक महीने में 44.14% का रिटर्न दिया है. पिछले छह महीने की बात करें, तो यह आंकड़ा 142.97% पहुंच गया है. आज बाजार खुलने के साथ इस शेयर को खरीदने की होड़ मची हुई है, जिसके चलते यह लगातार ऊपर की तरफ दौड़ रहा है. एक्सपर्ट्स पहले से ही इस शेयर के बुलिश रहने के संकेत दे रहे हैं.    

ये ऐलान है वजह 
रेल विकास निगम (RVNL) के शेयरों में इस तेजी की प्रमुख वजह मोदी सरकार का एक ऐलान है. दरअसल, सरकार ने इस साल अगस्त तक 120 एडवांस्ड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रोडक्शन शुरू करने का ऐलान किया है. मोदी सरकार ने लातूर में कोच फैक्ट्री स्थापित करने के लिए 600 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए हैं. इसके लिए रूस और RVNL के एक संघ के साथ कॉन्ट्रैक्ट प्रोसेस में है. निवेशकों को लग रहा है कि इस प्रोजेक्ट के हाथ आने से RVNL की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसका असर उसके शेयरों पर भी पड़ेगा. इसलिए RNVL के शेयरों की खरीदारी हो रही है.

हाथ लगे कई प्रोजेक्ट
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RVNL को मालदीव में एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजना में सफल बोलीदाता घोषित किया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत UTF (Uthuru Thila Falhu-Island) हार्बर का विकास किया जाएगा. यह भारत सरकार का एक स्ट्रैटेजिक प्रोजेक्ट है और इसकी अनुमानित परियोजना लागत 1544.60 करोड़ रुपए है. पिछले साल 4 नवंबर को RVNL को पूर्व मध्य रेलवे के तहत धनबाद डिवीजन से जुड़ा के बड़ा प्रोजेक्ट मिला था. जबकि 20 अक्टूबर को, कंपनी की तरफ से बताया गया था कि उसे एएमसी क्षेत्र पैकेज 2 और 3 में खारीकट नहर के विकास के लिए एक ठेका मिला है, जिसकी कुल लागत 484 करोड़ रुपए है.  

कौन हैं कंपनी के क्लाइंट?
RVNL का मुख्य क्लाइंट इंडियन रेलवे है. इसके अलावा, कंपनी के अन्य ग्राहकों में विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालय, विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम शामिल हैं. आरवीएनएल ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से मेट्रो, राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी भाग लेना शुरू कर दिया है. आरवीएनएल ने अपनी FY22 वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना लागत नियंत्रण और परियोजनाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उपाय कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

32 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

2 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

3 hours ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

4 hours ago

सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 5.9% घटा, 2021 के बाद पहली बार दर्ज हुई सालाना गिरावट

पिछले साल की ऊंची आधार दर और GST दरों में कटौती के असर से खर्च में आई कमी, अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से रिकवरी की उम्मीद

5 hours ago


बड़ी खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

32 minutes ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

3 hours ago

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

42 minutes ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

2 hours ago