होम / बिजनेस / सीमेंट बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी आखिर क्यों उतरी पेंट के बाजार में? 

सीमेंट बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी आखिर क्यों उतरी पेंट के बाजार में? 

सीमेंट के क्षेत्र में JK सीमेंट जाना-पहचाना नाम है, अब कंपनी पेंट के कारोबार में अपनी पहचान स्थापित करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सीमेंट सेक्टर में मजबूत पकड़ बना चुकी जेके सीमेंट (JK Cement) पेंट के कारोबार में भी उतर रही है. कंपनी ने इसके लिए 153 करोड़ रुपए में एक्रो पेंट्स (Acro Paints) की 60% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है. बाकी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 12 महीने की अवधि में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार किया जाएगा. जिसके बाद Acro Paints पूरी तरह से JK सीमेंट की हो जाएगी. अब सवाल ये उठता है कि आखिर JK सीमेंट पेंट बिजनेस में क्यों उतर रही है?

अडानी की एंट्री से दहशत
दरअसल, सीमेंट के कारोबार में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है. गौतम अडानी के इस मार्केट में उतरने से कई बड़े प्लेयर्स के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं. क्योंकि अडानी आक्रामक ढंग से कारोबार करने के लिए जाने जाते हैं. अडानी अंबुजा और ACC सीमेंट को पहले ही अपना बना चुके हैं और कुछ दूसरी कंपनियों पर भी उनकी नजर है. कुछ वक्त पहले यह खबर सामने आई थी कि वो कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट खरीदने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अडानी समूह इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास का भी अधिग्रहण कर सकता है. गौतम अडानी की योजना सीमेंट सेक्टर का किंग बनने की है और इससे कई कंपनियों के प्रॉफिट और बिजनेस शेयर पर असर पड़ना लाजमी है.

बढ़ता जा रहा है बाजार
JK Cement ने पेंट बाजार को इसलिए चुना है, क्योंकि इसका आकार बढ़ता जा रहा है और कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद से इसमें बढ़त की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है. मौजूदा वक्त में पेंट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी एशियन पेंट है. Asian Paints, Berger Paints, Kansai Nerolac, और Akzo Nobel India पेंट एवं कोटिंग बाजार में 65% से ज्यादा की हिस्सेदारी रखते हैं. ऐसे में उसे यहां पैर जमाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी. बता दें कि Acro Paints, ऑर्किटेक्चुरल और हाई-परफॉर्मेंस वाले पेंट्स और कोटिंग्स बनाने वाली कंपनी है. 

इतनी हो जाएगी क्षमता
Acro Paints के पास दो मैन्युफैक्चररिंग प्लांट हैं, जो फिलहाल क्षमता विस्तार की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह काम 2024 की दूसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा. क्षमता-विस्तार के बाद, डेकोरेटिव और टेक्सचर्ड पेंट में कंपनी की क्षमता 60,000 KL और कंस्ट्रक्शंस केमिकल्स में 6,700 केएल की हो जाएगी. जेके सीमेंट के शेयर की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक यह 3.28% की गिरावट के साथ 2,939.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले पांच दिनों में इसमें 3.63% की गिरावट आई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

5 hours ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

8 hours ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

8 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

39 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago