होम / बिजनेस / लंबे सफर की बात करके Adani Group का साथ क्यों छोड़ रही है ये विदेशी कंपनी?

लंबे सफर की बात करके Adani Group का साथ क्यों छोड़ रही है ये विदेशी कंपनी?

अडानी समूह की कंपनियों - अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के साथ लंबे सफर की बात करने वाली एक विदेशी कंपनी अब उसका साथ छोड़ने को आतुर नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू धाबी समूह इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) अडानी ग्रुप की 2 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. IHC अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) को अपने पोर्टफोलियो से हटाना चाहती है. हालांकि, IHC ने अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में अपनी रणनीति फिलहाल स्पष्ट नहीं की है. दुबई की कंपनी के इस कदम को अडानी समूह के लिए झटका माना जा रहा है.

किसमें, कितनी है हिस्सेदारी?
अबू धाबी समूह इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अडानी समूह की दो कंपनियों से बाहर निकलने को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है. उसकी तरफ से केवल इतना बताया गया है कि अपने पोर्टफोलियो को नियंत्रित करने के लिए वो हिस्सेदारी बेच रही है. IHC ने अडानी समूह की तीन कंपनियों में निवेश किया हुआ है. उसके पास अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.26% और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.41% हिस्सेदारी है. जबकि अडानी एंटरप्राइजेज में उसने 7,700  करोड़ रुपए निवेश किए हैं. IHC के अपनी हिस्सेदारी बेचने की खबर सामने आने के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.

प्रभावित हुए निवेशकों की सोच!
दुबई की इस कंपनी ने पिछले साल अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 50-50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था. IHC के मुख्य कार्यकारी सैयद बसर शुएब (Syed Basar Shuaib) ने उस वक्त कहा था कि IHC अडानी समूह में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करेगी. लिहाजा, ये गौर करने वाली बात है कि एक ही साल में ऐसा क्या हुआ कि कंपनी अडानी समूह की इन कंपनियों का साथ छोड़ना चाहती है. कुछ जानकार मानते हैं कि अडानी समूह को लेकर लगातार सामने आ रहीं गलत खबरों ने निवेशकों को कुछ हद तक सोचने पर मजबूर किया है. हिंडनबर्ग के बाद OCCRP की रिपोर्ट में भी समूह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. 

अच्छा नहीं गया ये साल
वैसे, देखा जाए तो ये साल गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा. साल की शुरुआत में ही अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर बड़ा बम फोड़ा. इस रिपोर्ट में समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद आसमान की ऊंचाई पर पहुंच चुके अडानी की कंपनियों के शेयर सीधे जमीन पर आ गए. समूह का मार्केट कैप धड़ाम हो गया और नतीजतन गौतम अडानी की दौलत का पहाड़ भी दरकने लगा. दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गए अडानी लुढ़कते हुए इतना नीचे पहुंच गए कि अब तक पुरानी वाली स्थिति में नहीं आ सके हैं.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.