होम / बिजनेस / आखिर क्‍यों कम हुई है दालों की पैदावार? क्‍या फिर महंगी बिकेंगी दालें

आखिर क्‍यों कम हुई है दालों की पैदावार? क्‍या फिर महंगी बिकेंगी दालें

गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों के क्षेत्र में कमी देखने को मिली है. इसमें जहां चावल के बुआई क्षेत्र में पिछले साल से ज्‍यादा इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर दालों के एरिया में कमी देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर भारत ने जहां गैर-बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगाकर भले ही दुनिया के लिए परेशानी पैदा कर दी हो वहीं दूसरी ओर इस बार भारत में चावल का बुआई क्षेत्र पिछले साल से बढ़ गया है. लेकिन चिंता दालों को लेकर पैदा हो गई है. आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक दालों की बुआई कम हुई है. पिछले साल जहां दालों की बुआई 109.15 लाख हेक्‍टेयर में की गई थी. इस साल दालों की बुआई अब तक मात्र 98.84 लाख हेक्‍टेयर में ही हो पाई है. इससे आशंका पैदा हो गई है कि क्‍या देश में दालें महंगी हो जाएंगी. 
चावल की कितनी हुई है बुआई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल चावल की बुआई 237.58 लाख हेक्‍टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल ये बुआई 233.25 लाख हेक्‍टेयर में ही हुई थी. अगर पिछले साल के मुकाबले आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल लगभग 3 लाख हेक्‍टेयर ज्‍यादा खेती पर चावल पैदा हुआ है. इसका मतलब ये है कि चावल की पैदावार बंपर होने वाली है. चावल को ही लेकर हाल ही में भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दी थी. सरकार ने ये कदम दामों में हो रहे इजाफे को देखते हुए उठाया था. 

दालों की कितनी हुई बुआई ? 
वहीं अगर दालों की बुआई पर नजर डालें तो पिछले साल पूरे देश में 109.15 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में दालों की बुआई हुई थी जबकि इस साल ये अभी तक 96.84 लाख हेक्‍टेयर में ही हो पाई है. इनमें अरहर, उरद, मूंग, और कुल्‍थी जैसी दूसरी दालें  शामिल हैं. इन सभी दालों के बुआई क्षेत्र में कमी देखने को मिली है. पिछले साल दालों की बुआई ज्‍यादा हुई थी. उसका नतीजा ये हुआ था कि दालों के दामों पर पूरे साल नियंत्रण लगा रहा. 

क्‍या रहा है मोटे अनाज का हाल?
इस साल मोदी सरकार मोटे अन्‍न को ज्‍यादा बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रही है. सरकार की ओर से मोटे अनाज को श्री अन्‍न का नाम दिया गया है. अगर इसकी पैदावार पर नजर डालें तो इस साल अब तक 145.76 लाख हेक्‍टेयर में इसकी बुआई की जा चुकी है. जबकि पिछले साल इसकी बुआई 143.48 लाख हेक्‍टेयर में की गई थी. श्री अन्‍न की कैटेगिरी में ज्‍वार, बाजरा, रागी, छोटा अनाज मक्‍का जैसी फसलें शामिल होती हैं. वहीं तेल से जुड़ी फसलों की बुआई में भी इजाफा हुआ है. पिछले साल जहां 161.67 लाख हेक्‍टेयर में इसकी बुआई की गई थी, वहीं इस साल इसकी बुआई 171.02 लाख हेक्‍टेयर में की गई है. वहीं सुगरकेन की बुआई में 6 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है जबकि कॉटन क्राप में मामूली कमी देखने को मिली है.  

जानते हैं कौन है देश का सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

7 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago