होम / बिजनेस / भारत के इस सेक्टर पर है डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की नजर, बनाया है ये प्लान

भारत के इस सेक्टर पर है डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की नजर, बनाया है ये प्लान

अमेरिका के विवादास्पद राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर बिजनेस को विस्तार देने के इरादे से भारत आने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारत आने वाले हैं. इस दौरान वह भारतीय रियल एस्टेट बाजार में विस्तार की घोषणा कर सकते हैं. दरअसल, अमेरिकी कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं. कोरोना महामारी के बाद यह सेक्टर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. खासकर प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसलिए जूनियर ट्रंप भी इसमें पूरी तरह से उतरना चाहते हैं.

'ट्रंप' ब्रैंड के तहत चल रहे प्रोजेक्ट
अब सवाल यह उठता है कि क्या जूनियर ट्रंप किसी बड़ी इंडियन कंपनी के साथ करार करने आ रहे हैं? तो जवाब है- नहीं. ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन मुंबई के ट्रिबेका डेवलपर्स के साथ साझेदारी में पहले से ही भारतीय रियल एस्टेट बाजार में उतर चुकी है. इसके लिए दोनों कंपनियों ने कई डेवलपरों के साथ करार किए हैं. अमेरिकी कंपनी और ट्रिबेका के प्रोजेक्ट 'ट्रंप' ब्रैंड के तहत लॉन्च हो रहे हैं. यह प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स हैं.   

कर सकते हैं कुछ घोषणाएं
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस महीने भारत आ सकते हैं. उनकी इस यात्रा का मकसद भारतीय रियल एस्टेट बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना है. वह इस दौरान कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं, जिसे लेकर इस फील्ड से जुड़े लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है. हालांकि, उनके आने की वजह है ट्रिबेका डेवलपर्स की दसवीं वर्षगांठ. ट्रिबेका के संस्थापक कल्पेश मेहता का कहना है कि ट्रिबेका और ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की कारोबारी साझेदारी बीते दस साल से चली आ रही है. 10 साल का जश्न डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के बगैर पूरा नहीं होगा. 

लगातार बढ़ रहा है मार्केट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश में 4 'ट्रंप' प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं. इसमें दिल्ली-एनसीआर का ट्रंप टॉवर, ट्रंप टॉवर कोलकाता, ट्रंप टॉवर पुणे और ट्रंप टॉवर मुंबई शामिल हैं. इसके अलावा, पुणे में पंचशील रियल्टी के साथ ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की साझेदारी वाला एक लग्जरी प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है. एक रिपोर्ट की मानें तो भारत का रियल एस्टेट मार्केट 2021 में 200 बिलियन डॉलर का था और 2030 तक इसके 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है. पिछले कुछ समय में लग्जरी घरों की मांग में भी इजाफा देखने को मिला है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

13 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

14 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago