✕

होम / बिजनेस / Quant MF के खिलाफ क्‍यों हुई सेबी की कार्रवाई?  क्‍या जारी रखनी चाहिए SIP

Quant MF के खिलाफ क्‍यों हुई सेबी की कार्रवाई?  क्‍या जारी रखनी चाहिए SIP

Quant MF पर फ्रंट रनिंग के आरोप लगे हैं. इन्‍हीं फ्रंट रनिंग के आरोपों के चलते कंपनी पर सेबी ने कार्रवाई की है. कंपनी ने भी सेबी के आरोपों पर जवाब दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्‍यूचुअल फंड की दुनिया में एक बड़ी कंपनी Quant MF पर फ्रंट रनिंग के आरोप लगे हैं. अब Quant MF पर लगे इन आरोपों के चलते सेबी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. सेबी ने इस फ्रंट रनिंग के आरोपों के चलते कंपनी के कई ऑफिसों में छापेमारी की है और कंपनी के एजेंटों से पूछताछ भी की है. इस मामले में सबसे बड़ी समस्‍या कंपनी में पैसा लगाने वालों की तरह से है जिन्‍हें ये समझ में नहीं आ रहा है कि उन्‍हें अपनी SIP जारी रखनी चाहिए या नहीं. 

आखिर क्‍या हैं ये आरोप? 
Quant MF पर फ्रंट रनिंग के आरोप लगे हैं. सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर फ्रंट रनिंग क्‍या होता है. क्वांट पर फ्रंट रनिंग का आरोप है. फ्रंट रनिंग असल में भेदिया कारोबार (Insider Trading) और मार्केट हेरफेर (Market Manipulation) का ही एक रूप है. इसमें फंड मैनेजर या ब्रोकर को भविष्‍य में आने वाले डील की जानकारी होती है. इस जानकारी का पता होने के साथ वे डील होने से पहले अपने व्यक्तिगत खाते से उस कंपनी के शेयर खरीद लेते हैं और जब शेयर बढ़ता है, तो वे उसे बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाते है. 

ये भी पढ़ें: ज्‍यादातर लोग बदलना चाह रहे हैं नौकरी, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह

फ्रंट रनिंग के आरोपों पर कंपनी ने कही ये बात 
Quant MF पर लगे फ्रंट रनिंग के आरोपों को लेकर कंपनी ने सफाई दी है. कंपनी का कहना है कि ये हमारी पॉलिसी का हिस्‍सा है कि हम मीडिया रिपोर्टस पर किसी भी प्रकार की टिप्‍पणी नहीं करते हैं. लेकिन हम अपने निवेशकों के प्रति पारदर्शिता बरतते हुए कुछ प्‍वॉइंट के बारे में बताना चाहते हैं. क्वांट ने स्वीकार किया कि सेबी ने उससे इंक्वायरी की है। हालांकि, अपने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वह एक रेगुलेटेड एंटिटी है और वह किसी भी समीक्षा के दौरान कैपिटल रेगुलटर का सहयोग करना जारी रखेगी. उसने कहा कि हम जरूरत के मुताबिक सेबी जरूरी डेटा उपलब्ध कराते रहेंगे.

अब निवेशक पर हो रहा है क्‍या असर? 
क्‍वांट म्‍यूचुअल फंड बाजार में एक बड़ा म्‍यूचुअल फंड है. इस फंड में लाखों लोग हर महीने एसआईपी के जरिए योगदान देते हैं. सेबी की इस कार्रवाई के बाद अब उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अब अपने इस निवेश को भविष्‍य में जारी रखें या नहीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारों का कहना है कि फ्रंट रनिंग का आरोप कंपनी पर नहीं लगा है बल्कि व्‍यक्ति पर लगा है. अगर सेबी की जांच में दोषी पाया जाता है तो उसे कंपनी से निकाल दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर फंड के रिजल्‍ट पर नजर डालें तो वो बेहतर रहा है. ऐसे में जानकार कह रहे हैं कि निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें