होम / बिजनेस / किस खबर के दम पर Hero MotoCorp के शेयरों में आई भारी उछाल? ग्राहकों को लगने वाला है झटका

किस खबर के दम पर Hero MotoCorp के शेयरों में आई भारी उछाल? ग्राहकों को लगने वाला है झटका

Hero MotoCorp की इस एक घोषणा के बाद आज इसके शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती दौर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. बीएसई सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है, वहीं निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन एक ऐसा शेयर भी है, जो शुरुआत से ही हरे निशान पर कारोबार कर रहा है और टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल है. इस शेयर का नाम है: Hero MotoCorp.

1 दिसंबर से बढ़ जाएंगी कीमतें
Hero MotoCorp के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत से भी अधिक तेजी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक इस कंपनी के प्रति शेयर का भाव 57 रुपये की तेजी के साथ करीब 2766 रुपये था. आखिर, ऐसा क्या हुआ जो इस कंपनी का शेयर तेजी के साथ दौड़ रहा है? दरअसल, इसे एक खबर का सपोर्ट मिल रहा है और वह खबर यह है कि Hero MotoCorp के सभी मोटरसाइकिल 1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे.

कितने रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें?
Hero MotoCorp ने यह घोषणा की है कि वह अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में वृद्धि करेगा. नई कीमतें 1 दिसंबर, 2022 से प्रभावी होंगी. कंपनी के इस फैसले के बाद उत्पादों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की वृद्धि होगी. कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए Hero MotoCorp के CFO निरंजन गुप्ता ने कहा, ''हमारी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी की जरूरत महंगाई दर को देखते हुए जरूरी हो गई है. ग्राहकों पर इसका प्रभाव कम से कम पड़े, इसके लिए हम उन्हें तरह-तरह के फाइनेंसिंग सॉल्यूशन भी देंगे. इकोनॉमिक इंडिकेटर्स यह बता रहे हैं कि आने वाले समय में डिमांड बहुत तेजी से बढ़ने वाली है."

चौथी बार बढ़ाई कीमतें
यह चौथी बार है जब इस साल Hero MotoCorp की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पिछली बार कंपनी ने सितंबर में कीमतों में वृद्धि की थी. उस वक्त Hero MotoCorp की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 1,000 रुपये तक की वृद्धि हुई थी.

Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक स्कूटर
हाल ही में, Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida का एक्सपीरियंस करने के लिए बेंगलुरू में टेस्ट राइड की फैसिलिटी शुरू की है. Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450X और Ola S1 Pro से है. Hero MotoCorp का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 163 किमी. तक चलेगा. इसमें 3.94 kWh की बैटरी लगाई गई है. यह सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है.

VIDEO : भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई ट्रेड डील का क्या है फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

19 hours ago