✕

होम / बिजनेस / बाजार में गिरावट के बावजूद आज किन शेयरों में निवेश देना सकता है फायदा?

बाजार में गिरावट के बावजूद आज किन शेयरों में निवेश देना सकता है फायदा?

गुरुवार को BSE का सेंसेक्स 82.79 अंक गिरावट के साथ 81,361.87 और NSE का निफ्टी 18.80 अंकगिरावट के साथ 24,793.25 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख और भू-राजनीतिक तनावों, खासकर ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले ने भी बाजार को प्रभावित किया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 81,361.87 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान यह सूचकांक 81,583.94 के उच्च और 81,191.04 के निचले स्तर तक गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 18.80 अंक या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 24,793.25 पर बंद हुआ.

कल क्या था शेयरों का हाल?

गुरुवार को सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इनमें प्रमुख रूप से अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टाटा स्टील शामिल रहे. इन शेयरों की कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती भी नजर आई, जिसने गिरावट को आंशिक रूप से संतुलित किया. इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा,  टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी शामिल हैं.

आज तेजी वाले शेयर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ मिड और स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है, जिन्होंने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छू लिया है. इनमें Siemens Energy India, Aegis Logistics, Vishal Mega Mart, Swiggy, Tata Consumer, Biocon और Eicher Motors शामिल हैं. इनमें बनी तेजी आगे भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा सकती है.

इन शेयरों से दूरी बनाएं

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के मुताबिक कुछ शेयरों में अब गिरावट की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे शेयरों से फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. इनमें Brainbees Solutions, Minda Corp, Cyient, Reliance Power, IKS Health, Finolex Industries और Intellect Design Arena शामिल हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक और भू-राजनीतिक दबावों के बीच घरेलू शेयर बाजार अस्थिरता का सामना कर रहा है. ऐसे में निकट भविष्य में निवेशकों को सतर्कता बरतनी होगी और किसी भी बड़े निवेश से पहले तकनीकी संकेतकों व वैश्विक रुख पर ध्यान देना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago