✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद? जानें पूरी डिटेल

आज किन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद? जानें पूरी डिटेल

शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689.81 अंक की गिरावट के साथ 82,500.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 205.40 अंक टूटकर 25,149.85 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. हालांकि गिरावट के इस माहौल में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने मजबूती दिखाई और निवेशकों के लिए कमाई का मौका पेश किया. जानिए आज किन शेयरों पर नज़र रखना फायदेमंद हो सकता है और किन स्टॉक्स से फिलहाल दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा?

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 82,500.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 205.40 अंक या 0.81% टूटकर 25,149.85 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार की यह गिरावट मुख्य रूप से अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में हो रही देरी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कमजोर तिमाही नतीजों के कारण आई.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव

बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 517.75 अंक (0.88%) गिरकर 58,642.20 पर पहुंचा. वहीं,  निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192.80 अंक (1.02%) की गिरावट के साथ 18,763.45 पर बंद हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक के टॉप गेनर्स में ये शेयर HUL, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी,  इटरनल, एसबीआई और आईटीसी शामिल रहे. वहीं, वहीं, सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों (लूजर्स) में TCS, एमएंडएम, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस ओर ट्रेंट शामिल रहे.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं, उनमें Glenmark Pharma, Netweb Technologies, Asahi India Glass, Piramal Enterprises, HUL, Anand Rathi Wealth, EID Parry शामिल हैं.  इनमें से कई स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो इनकी मजबूती का संकेत देता है. कुल मिलाकर, 133 से ज्यादा शेयरों ने यह स्तर पार किया है.

किन शेयरों में दिख रही कमजोरी?

MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर के अनुसार, कुछ शेयरों में मंदी की शुरुआत हो चुकी है. इनमें IREDA, ABB Power,  Elecon Engineering, Metropolis Healthcare, BSE, BEML, Raymond Lifestyle शामिल हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago