✕

होम / बिजनेस / कहां लगाएं पैसा और किन शेयरों से बनाएं दूरी? जानिए आज का मार्केट मूड

कहां लगाएं पैसा और किन शेयरों से बनाएं दूरी? जानिए आज का मार्केट मूड

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.06 अंक चढ़कर 81,635.91 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 97.65 अंक की बढ़त के साथ 24,967.75 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में बीते सोमवार को मजबूती देखने को मिली. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी रही, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जोरदार लिवाली से दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त लेकर बंद हुए. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.06 अंक यानी 0.40% चढ़कर 81,635.91 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 492 अंक तक उछल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 97.65 अंक यानी 0.39% की बढ़त के साथ 24,967.75 अंक पर बंद हुआ.

कल आईटी और ऑटो शेयरों में दिखी थी तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे ज्यादा 3.03% चढ़ा. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 2.85%, एचसीएल टेक 2.6% और टेक महिंद्रा 1.32% फायदे में रहे. इसके अलावा टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और टाइटन जैसे शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए. दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहे.

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में जिन शेयरों में मजबूत लिवाली देखी जा रही है, उनमें Action Construction, eClerx Services, Newgen Software, Kirloskar Brothers, Vodafone Idea, Jubilant Food और Hyundai Motor India शामिल हैं. इन स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो आगे तेजी का संकेत दे रहा है.

किन शेयरों में मंदी के संकेत?

टेक्निकल इंडिकेटर MACD के मुताबिक, कुछ कंपनियों में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं. इनमें Sundaram Finance, Reliance Power, Emami, Pfizer, City Union Bank, Rainbow Childrens और Angel One शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में कमजोरी देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

19 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

11 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

12 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

13 hours ago