होम / बिजनेस / बाजार में गिरावट के बीच कहां करें निवेश? ये शेयर हो सकते हैं फायदेमंद
बाजार में गिरावट के बीच कहां करें निवेश? ये शेयर हो सकते हैं फायदेमंद
मंगलवार को सेंसेक्स 0.26% गिरकर 81,583.30 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 0.37% की गिरावट के साथ 24,853.40 पर बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का रुख देखने को मिला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.85 अंक या 0.26% गिरकर 81,583.30 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 369.14 अंक तक लुढ़ककर 81,427.01 तक पहुंच गया था. वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 93.10 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 24,853.40 पर बंद हुआ.
वैश्विक अनिश्चितता ने बढ़ाई चिंता
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक तनावों और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण आई है. ईरान-इजराइल संघर्ष के तेज होने से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे मेटल और ऑयल-गैस सेक्टर में मुनाफावसूली देखने को मिली. साथ ही, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर संभावित फैसले को लेकर भी बाजार में बेचैनी रही. इन वजहों से निवेशकों ने ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाई है.
इन शेयरों में रही गिरावट
कल शेयर बाजार में सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा को सबसे ज्यादा 2.18% का नुकसान हुआ. इसके अलावा टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व में भी कमजोरी देखने को मिली. हालांकि, कुछ शेयरों ने मजबूती भी दिखाई. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर दिन के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए.
आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. इनमें Happiest Minds Technologies, Inventurus Knowledge Solutions, Hitachi Energy, MMTC, Crisil, Nuvama Wealth Management और Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर शामिल हैं. इन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है.
इन शेयरों में गिरावट के संकेत
टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने कुछ स्टॉक्स में मंदी के संकेत दिए हैं. SCI, Jubilant Ingrevia, Hindustan Zinc, Reliance Power, Tata Teleservices, Wockhardt और Sona BLW Precision Forgings ऐसे शेयर हैं जिनमें गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स