होम / बिजनेस / इन देशों में पेट्रोल की कीमत जानकर और चुभने लगेंगे अपने देश के भाव; पानी से भी कम है दाम! 

इन देशों में पेट्रोल की कीमत जानकर और चुभने लगेंगे अपने देश के भाव; पानी से भी कम है दाम! 

देश के शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गई हैं और उनके नीचे आने की कोई उम्मीद नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं, लेकिन सरकार और तेल कंपनियां आम जनता को किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं हैं. तब भी नहीं, जब कच्चे तेल में लगातार गिरावट आ रही है. गौर करने वाली बात ये है कि कंपनियां कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों का हवाला देकर दाम बढ़ा देती हैं, लेकिन इसमें कमी का फायदा जनता को नहीं देतीं. हमारे यहां कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गई हैं. हालांकि, कुछ देश में ऐसे भी हैं, जहां पेट्रोल पानी जितना सस्ता है.

नहीं है कोई अंतर 
सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों के बारे में जानने से पहले, यह समझना भी जरूरी है कि क्या पेट्रोल को गैसोलीन में कोई अंतर होता है. इसका जवाब है 'नहीं'. तकनीकी भाषा में पेट्रोल को गैसोलीन कहा जाता है. दरअसल, अमेरिका और यूरोप के देशों में पेट्रोल को गैसोलीन के नाम से जाना जाता है, जबकि भारत सहित कुछ देशों में यह पेट्रोल है. इसलिए दोनों में नाम के अलावा कोई अंतर नहीं है.  

यहां है सबसे सस्ता पेट्रोल
अब चलिए उन देशों के बारे में जानते हैं, जहां पेट्रोल पानी से भी सस्ता है. अमेरिका के पड़ोसी देश वेनेजुएला में कच्चे तेल (Crude Oil) का विशाल भंडार है. 'ग्लोबल पेट्रोल प्राइजेज़' के मुताबिक, यहां पेट्रोल या गैसोलिन 2 रुपये लीटर से भी कम (1.31 रुपये/लीटर) में बिक रहा है. दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल फिलहाल वेनेजुएला में ही है. सस्ते पेट्रोल वाले देशों की इस लिस्ट में कुछ और नाम भी शामिल हैं, जहां पेट्रोल के रेट लोगों को परेशान नहीं करते. 

लिस्ट में ये देश भी शामिल
वेनेजुएला के बाद लिबिया, ईरान, अंगोला, अल्जीरिया, और कुवैत में सबसे सस्ता पेट्रोल है. लिबिया में जहां पेट्रोल के दाम 2.54 रुपए प्रति लीटर हैं. वहीं, ईरान में पेट्रोल का भाव 4.34 रुपए प्रति लीटर है. ईरान में भी कच्चे तेल का विशाल भंडार है. इसलिए यहां पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले बेहद कम हैं. बता दें कि ईरान ने भारत की तेल जरूरतों को भी पूरा किया है. अल्जीरिया की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 27.07 रुपए है. कुवैत में पेट्रोल 27.89 पर बिक रहा है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि पेट्रोल की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं. 

सस्ता लिया, पर सस्ता नहीं किया
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने मॉस्को की तरफ से मिले सस्ते क्रूड ऑयल के ऑफर को स्वीकार लिया था. तब से लगातार रूस से भारत तेल खरीद रहा है. हालांकि इस सस्ते तेल का फायदा आम जनता को कीमतों में कमी के रूप में नहीं दिया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के पहले भारत के कुल क्रूड आयात में रूस की हिस्सेदारी 2% भी नहीं थी. वहीं, अब ये बढ़कर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है. वैसे, भारत ईरान से भी बड़ी मात्रा में कच्चे तेल खरीदता है, लेकिन रूस से बढ़ी सप्लाई के बाद ईरान से खरीदारी में गिरावट देखने को मिली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

20 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago