होम / बिजनेस / कब और कहां दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे की पूरी योजना?

कब और कहां दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे की पूरी योजना?

रेलवे ने 2030 तक खुद को 'नेट जीरो कार्बन एमिटर' बनाने का लक्ष्य रखा है. पहली हाइड्रोजन ट्रेन अगले साल यानी 2024-25 में शुरू हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के लोगों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, भारतीय रेलवे 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को पाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेनों का शुभारंभ करने वाली है. पहली हाइड्रोजन ट्रेन 2024-25 वित्त वर्ष में शुरू होगी. इस साल के अंत तक ट्रेन का परीक्षण शुरू हो जाएगा, जिसके बाद इस हाइड्रोजन ट्रेन की सेवा यात्रियों के लिए भी शुरू कर दी जाएगी. तो आइए जानते हैं सरकार इस हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए कितना पैसा खर्च कर रही है और रेलवे की इसे लेकर क्या योजना है?

कब शुरू होगी ट्रेन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अगले साल यानी 2024-25 में शुरू हो सकती है. इससे पहले, इस साल के आखिर तक यानी दिसंबर में इसका ट्रायल रन शुरू हो जाएगा. यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन उत्तरी रेलवे दिल्ली डिवीजन के 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी.

ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में बड़ा कदम
यह प्रोजेक्ट रेलवे के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह हेरिटेज और पहाड़ी रास्तों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेनें चलाना चाहता है. इस प्रोजेक्ट को 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' नाम दिया गया है. यह रेलवे के उस लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा, जिसके तहत वह 2030 तक खुद को 'नेट जीरो कार्बन एमिटर' बनाना चाहता है. इनमें ट्रेनों में बिजली बचाने वाली HOG तकनीक और LED लाइट्स का इस्तेमाल, कम बिजली खर्च करने वाले उपकरण और पेड़ लगाना शामिल है. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और जमीन पर सोलर प्लांट भी लगा रहा है. बता दें, हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि भारत को ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा.

2800 करोड़ रुपये का आवंटन
हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट पर रेलवे काफी पैसे खर्च कर रहा है. इस साल के बजट में 35 हाइड्रोजन ट्रेनों के लिए 2800 करोड़ रुपये रखे गए हैं. साथ ही, हेरिटेज रूट पर हाइड्रोजन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 600 करोड़ रुपये अलग से दिए गए हैं.  इसके अलावा, रेलवे ने डीजल से चलने वाली एक DEMU ट्रेन को हाइड्रोजन से चलाने का प्रोजेक्ट भी शुरू किया है. इसके लिए 111.83 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेन में हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगाई जाएगी. जमीनी स्तर पर ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-शानदार ब्राउन इंटीरियर विकल्प के साथ जल्द लॉन्च होगी नई महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए कितनी है कीमत?

इसे भी पढ़ें-शानदार ब्राउन इंटीरियर विकल्प के साथ जल्द लॉन्च होगी नई महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए कितनी है कीमत?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago