✕

होम / बिजनेस / मध्य पूर्व में तनाव का भारतीय बाजार पर असर, जानें आज कैसा रहेगा शेयरों का हाल?

मध्य पूर्व में तनाव का भारतीय बाजार पर असर, जानें आज कैसा रहेगा शेयरों का हाल?

सेंसेक्स 573.38 अंक गिरकर 81,118.60 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में भी बड़ी गिरावट आई. यह 169.60 अंक गिरकर 24,718.60 पर बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में कमी दर्ज की गई. शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ईरान पर इजरायल के हमले की खबर ने बाजार की धारणा को गहरा झटका दिया. इस घटना से वैश्विक बाजारों में भी अस्थिरता फैल गई और शेयर बाजार में भारी गिरावट आई. सेंसेक्स 573.38 अंक गिरकर 81,118.60 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में भी बड़ी गिरावट आई. यह 169.60 अंक गिरकर 24,718.60 पर बंद हुआ. मार्केट की इस गिरावट से निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ. 

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे दुनियाभर के निवेशकों में अनिश्चितता और डर का माहौल बना हुआ है. भारत में भी इसका सीधा असर देखने को मिला. विदेशी निवेशकों ने जोखिम भांपते हुए भारतीय बाजार से धन निकाला, जिससे बाजार पर दबाव बना. बाजार जानकारों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेत और एफपीआई की बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार कमजोर हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि निवेशकों की रिस्क लेने की इच्छा में कमी आई है.

ब्रेंट क्रूड और महंगाई का खतरा

ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जो इस साल का उच्चतम स्तर है. इसका सीधा असर भारत जैसी तेल आयातक अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है. अगर यह तनाव बना रहता है, तो महंगाई और ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है. हालांकि भारत की मई महीने की खुदरा महंगाई दर (CPI) रिजर्व बैंक द्वारा तय दायरे के भीतर रही, लेकिन वैश्विक कारणों की वजह से इसका सकारात्मक असर बाजार पर नहीं दिखा.

बढ़ती सोने की मांग, सुरक्षित निवेश की ओर रुख

बाजार में अस्थिरता के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है. सोने की मांग में तेजी इसका संकेत है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भू-राजनीतिक स्थिति में स्थिरता नहीं आती, बाजार में सावधानी बरती जाएगी. शुक्रवार को BSE पर सबसे ज्यादा वैल्यू के हिसाब से जिन शेयरों ने कारोबार किया, उनमें Cochin Shipyard (₹2,147 करोड़), Jubilant Ingrevia (₹2,043 करोड़), BSE (₹2,040 करोड़), SCI (₹1,973 करोड़), InterGlobe Aviation (₹1,756 करोड़), GRSE (₹1,461 करोड़), BEL (₹1,398 करोड़) शामिल रहे. इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों की दिलचस्पी कुछ चुनिंदा कंपनियों में बनी हुई है.

इन शेयरों में आ सकती है तेजी
विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को NSE पर सबसे अधिक ट्रेडिंग वॉल्यूम वाले शेयरों में Vodafone Idea (46.91 करोड़ शेयर), Reliance Power (15.37 करोड़ शेयर), Suzlon Energy (9.03 करोड़ शेयर),  YES Bank (8.67 करोड़ शेयर) शामिल थे. वहीं,  Jubilant Ingrevia, SCI,  DB Realty,  360 One Wam, Narayana Hruday, ABB Power और Zen Technologies की खरीदारी में निवेशकों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई. ऐसे में आज इन शेयरों में तेजी देखी जा सकती है.

इन शेयरों से रहें दूर

विशेषज्ञों ने आज Tata Teleservices, IREDA, InterGlobe Aviation, Reliance Power, Canara Bank, Ajanta Pharma और Crisil से दूर रहने की सलाह दी है. शुक्रवार को 
BSE पर कुल 4,122 शेयरों का कारोबार हुआ, जिनमें से 2,595 शेयरों में गिरावट, 1,401 में तेजी और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक घटनाओं पर निर्भर करेगी. खासतौर पर ईरान-इजरायल संघर्ष, क्रूड ऑयल की कीमतें, अमेरिका का ब्याज दर फैसला और घरेलू आर्थिक आंकड़े प्रमुख कारक रहेंगे. निवेशकों को फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago