✕

होम / बिजनेस / WeWork India को IPO के लिए SEBI की मंजूरी, एम्बेसी ग्रुप बेचेगा 4.37 करोड़ शेयर

WeWork India को IPO के लिए SEBI की मंजूरी, एम्बेसी ग्रुप बेचेगा 4.37 करोड़ शेयर

WeWork India को IPO की मंजूरी मिली है, लेकिन ऑफर फॉर सेल होने के कारण यह फंड शेयरधारकों के पास जाएगा, कंपनी को नहीं मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर WeWork India Management, जो बेंगलुरु स्थित एम्बेसी ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है, को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने फरवरी 2025 में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी के पास दाखिल किया था. बाजार नियामक ने पिछले सप्ताह इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी.

4.37 करोड़ शेयरों की बिक्री प्रस्तावित

WeWork India का यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें कुल 4.37 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे. महत्वपूर्ण बात यह है कि IPO से जुटाई गई राशि सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगी, बल्कि यह पूरी रकम शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को दी जाएगी, ओएफएस से जुड़े खर्च और टैक्स घटाने के बाद.

OFS के अंतर्गत

- एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी (प्रवर्तक शेयरधारक) 3.34 करोड़ शेयर बेचेगा.
- 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड (निवेशक शेयरधारक) 1.02 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगा.

कर्ज और वित्तीय प्रदर्शन

सितंबर 2024 तक WeWork India का शुद्ध कर्ज 529.43 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 1,665.14 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2023 में 1,314.52 करोड़ रुपये थी. हालांकि, घाटे में मामूली सुधार देखने को मिला है, FY24 में कंपनी को 135.77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि FY23 में यह नुकसान 146.81 करोड़ रुपये था.

देशभर में मौजूद हैं WeWork India के ऑफिस

WeWork India के ऑफिस देश के प्रमुख शहरी केंद्रों बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई में मौजूद हैं. 30 जून, 2024 तक कंपनी के पोर्टफोलियो का 93% हिस्सा ग्रेड A संपत्तियों से बना था. कंपनी के पास 59 परिचालन केंद्र हैं जिनमें कुल 94,440 डेस्क शामिल हैं. इन केंद्रों का कुल लीजेबल एरिया 64.8 लाख वर्ग फुट है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.