✕

होम / बिजनेस / SBI जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में Warburg Pincus, Premji Invest और SBI से चल रही बातचीत

SBI जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में Warburg Pincus, Premji Invest और SBI से चल रही बातचीत

डील से कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना: रिपोर्ट

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका स्थित निजी इक्विटी फर्म वॉरबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सामान्य बीमा शाखा - एसबीआई जनरल इंश्योरेंस - में अपनी 10% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, Warburg Pincus इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए भारतीय उद्योगपति अज़ीम प्रेमजी की निवेश शाखा Premji Invest और SBI के साथ बातचीत कर रही है.

यदि सौदा तय होता है, तो इससे SBI जनरल इंश्योरेंस का कुल मूल्यांकन लगभग 4.5 अरब डॉलर (करीब ₹37,500 करोड़) हो सकता है.

2019 में हुई थी पहली बड़ी हिस्सेदारी डील
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में Warburg Pincus और Premji Invest ने SBI जनरल में क्रमशः करीब 10% और 16.01% हिस्सेदारी के लिए कुल 432.38 मिलियन डॉलर का निवेश किया था. वर्तमान में एसबीआई, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में लगभग 70% की हिस्सेदारी रखता है, और यह देश के सबसे बड़े बीमा प्रदाताओं में से एक है. कंपनी स्वास्थ्य, मोटर, ट्रैवल और कमर्शियल इंश्योरेंस सेवाएं प्रदान करती है.

रणनीतिक निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
यदि यह डील पूरी होती है, तो यह भारत के बीमा क्षेत्र में रणनीतिक निवेशकों की गहरी होती दिलचस्पी को दर्शाएगा, खासकर ऐसे समय में जब बीमा कंपनियां निजी पूंजी और बाजार विस्तार को लेकर सक्रिय हैं. यह सौदा Premji Invest के लिए अपने पोर्टफोलियो को बीमा क्षेत्र में और मज़बूत करने का अवसर हो सकता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत अभी प्रारंभिक चरण में है और सौदे की शर्तें आगे चलकर बदल सकती हैं. Warburg Pincus, Premji Invest और SBI की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.